Sibsagar Election Result | शिवसागर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: अखिल गोगोई ने एक बार फिर हासिल की जीत, भाजपा+ उम्मीदवार की नहीं चमकी किस्मत

Sibsagar Election Result 2026 Live Updates: असम की ऐतिहासिक शिवसागर सीट पर आज तस्वीर साफ हो गई है. रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए अपनी सीट बरकरार रखी है. इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, लेकिन आखिरकार कांग्रेस गठबंधन के साथ मिलकर अखिल गोगोई ने भाजपा+ उम्मीदवार को पीछे छोड़ते हुए जीत अपने नाम कर ली.

akhil gogoi Win 2026 Assam

अखिल गोगोई की जीत. (Image: News24)

Sibsagar Assembly Election Results 2026 Live Updates: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में शिवसागर सीट पर सभी की नजरें टिकी थीं. मौजूदा विधायक अखिल गोगोई ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए 17272 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर भाजपा उम्मीदवार को हरा दिया. मतगणना के दौरान कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में गोगोई ने 86521 वोटों के साथ बढ़त बनाए रखी और सीट पर कब्जा बरकरार रखा. उनके समर्थकों में जीत के बाद जश्न का माहौल है.

विज्ञापन

शिवसागर सीट से कौन है प्रमुख उम्मीदवार?

अखिल गोगोई (Raijor Dal – Congress Alliance): गठबंधन के उम्मीदवार, जो क्षेत्रीय राजनीति के बड़े चेहरे हैं.

विज्ञापन

कुशाल डोवारी (BJP/AGP Alliance): गठबंधन के उम्मीदवार, जो इस सीट अपनी जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं.

2021 चुनाव में भाजपा की लहर को दी कड़ी टक्कर

पिछले विधानसभा चुनाव 2021 की बात करें, तो राज्य में भाजपा में प्रचंड प्रदर्शन किया था. भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ 75 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में सरकार बनाई थी. हालांकि, शिवसागर सीट पर नतीजा चौंकाने वाला रहा था. तब जेल में रहते हुए अखिल गोगोई ने भाजपा उम्मीदवार को 11,875 वोटों के अंतर से हराया था. रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 चुनाव में अखिल गोगोई को 57,219 वोट मिले थे, जबकि BJP कैंडिडेट सुरभि राजकोंवर को 11,875 वोटों से हराया था.

विज्ञापन

क्या इस बार बदले की शिवसागर की तस्वीर?

इस चुनाव में इस सीट की तस्वीर बदलेगी या अखिल गोगोई इस बार भी भाजपा और बाकी दलों पर भारी पड़ेंगे, इसपर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. हालांकि, भाजपा और उनकी सहयोगी दल असम गण परिषद(AGP) ने मिलकर इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकी है. लेकिन उनकी मेहनत ने लोगों का दिल जीता या नहीं, वह वोटों की गिनती के बाद ही साफ होगा. बता दें कि इस सीट पर अखिल गोगोई को टक्कर देने के लिए NDA ने भाजपा उम्मीदवार कुशल दोवारी मैदान में उतारा है.

LIVE UPDATES

15वें राउंड की काउंटिग में अखिल गोगोई आगे

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अखिल गोगोई 15वें राउंड की काउंटिंग में 11 हजार से ज्यादा वोटों से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.

शिवसागर विधानसभा सीट पर बदली लहर

शिवसागर विधानसभा सीट पर कांग्रेस गठबंधन के अखिल गोगोई ने बनाई बढ़त, भाजपा उम्मीदवार को पीछे छोड़ा.

असम में फिर लहर रहा भाजपा+ झंडा

असम में फिर हिमंता सरकार? रुझानों में BJP ने पार किया 2/3 का आंकड़ा

शिवसागर विधानसभा सीट पर भाजपा ने बढ़ाई बढ़त

शिवसागर विधानसभा सीट पर भाजपा नेता कुशाल डोवारी आगे चल रहे हैं.

गोगोई बोले- काउंटिंग सेंटर में ऑब्जर्वर्स तैनात, थोड़ी देर में साफ होंगे रुझान

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल का दावा: NDA फिर बनाएगी सरकार

watch | Assam Assembly Elections: Union Minister Sarbananda Sonowal says, "The result will be as we had expected. The NDA government will be formed again under the leadership of the BJP. We said this with confidence that we are close to 100 (seats) with our allies." pic.twitter.com/DuIKgFfayq
— ANI (@ANI) May 4, 2026

Assam Chunav Results: भाजपा ने बढ़ाई बढ़त

असम विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने लगे हैं, जिसमें भाजपा+ अपनी मजबूत बढ़त बनाई हुई है. वहीं कांग्रेस+ पीछे है.

Assam Chunav Results: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

असम समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी की गई है. कुछ ही देर में तस्वीरें साफ होने लगेंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ