PM Modi Speech: PM मोदी ने कहा- आज से बंगाल भय मुक्त, विकास के लिए भरोसे से युक्त

PM Modi Speech: विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. वह वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टीएमसी, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों बरसे.

pm modi (10) (1)
विज्ञापन

PM Modi: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार बढ़त ने देशभर के कार्यकर्ताओं में भारी जोश भर दिया है. इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 4 मई 2026 को शाम 6:00 से 6:30 बजे के बीच दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे. पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती बीजेपी के लिए यह पल बेहद खास है क्योंकि पार्टी ने वहां दशक पुराने राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है. मुख्यालय में पीएम मोदी के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं जहाँ फूलों की बारिश और शंखनाद के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा.

कार्यकर्ताओं को संबोधन और जश्न का माहौल

पार्टी मुख्यालय पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और जीत का मंत्र साझा करेंगे. पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक बढ़त और असम में सत्ता बरकरार रखने की संभावनाओं के बीच दिल्ली से लेकर कोलकाता तक जश्न का माहौल बना हुआ है. ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ पार्टी नेता इस जीत को विकास और जनता के विश्वास की जीत बता रहे हैं. पीएम मोदी का यह संबोधन न केवल इन दो राज्यों के लिए अहम होगा बल्कि भविष्य की राजनीतिक दिशा के लिए भी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने का काम करेगा.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- देश के किसान से लेकर मजदूर तक भाजपा के साथ हैं

पीएम मोदी ने कहा- देश के किसान से लेकर मजदूर तक भाजपा के साथ हैं.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- भाजपा परिवार की नहीं जमीन से जुड़ी राजनीति करती है

पीएम मोदी ने कहा- भाजपा परिवार की नहीं जमीन से जुड़ी राजनीति करती है.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस की राजनीति जोड़ने की नहीं तोड़ने की

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस की राजनीति जोड़ने की नहीं तोड़ने की है.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- जनता की ठुकराई विचार को कांग्रेस अपना रही है. कांग्रेस बिल्कुल विपरित दिशा में चल पड़ी

पीएम मोदी ने कहा- जनता की ठुकराई विचार को कांग्रेस अपना रही है. कांग्रेस बिल्कुल विपरित दिशा में चल पड़ी है.

PM Modi Live Speech: PM मोदी ने कहा- आज कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का अड्डा बनता जा रहा है

पीएम मोदी ने कहा- आज कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का अड्डा बनता जा रहा है.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- अंग, बंग और कलिंग ने भाजपा को चुना लिया

पीएम मोदी ने कहा- अंग, बंग और कलिंग ने भाजपा को चुना लिया. आज देश में कहीं भी लेफ्ट की सरकार नहीं है.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- मैंने कहा था उन्हें नारी शक्ति के आक्रोश को झेलना पड़ेगा

पीएम मोदी ने कहा- मैंने कहा था उन्हें नारी शक्ति के आक्रोश को झेलना पड़ेगा.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति की रफ्तार को कांग्रेस ने रोका

पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति की रफ्तार को कांग्रेस ने रोका

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- बंगाल में इस शांतिपूर्ण मतदान हुआ.

पीएम मोदी ने कहा- बंगाल में इस शांतिपूर्ण मतदान हुआ.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- बंगाल में अब अब भय नहीं भविष्य की बात होगी

पीएम मोदी ने कहा- बंगाल में अब अब भय नहीं भविष्य की बात होगी.

PM Modi Live Speech: PM मोदी ने कहा- बदला नहीं बदलाव की बात होनी चाहिए, भय नहीं भविष्य की बात होनी चाहिए

पीएम मोदी ने कहा- बदला नहीं बदलाव की बात होनी चाहिए, भय नहीं भविष्य की बात होनी चाहिए.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- बंगाल में पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया जाएगा

पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया जाएगा.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- एक ऐसा सवेरा जिसका इंतेजार पीढ़ियों ने किया

पीएम मोदी ने कहा- एक ऐसा सवेरा जिसका इंतेजार पीढ़ियों ने किया.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- बंगाल की धरती पर एक नए सूरज का उदय

पीएम मोदी ने कहा- बंगाल की धरती पर एक नए सूरज का उदय.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- आज से बंगाल भय मुक्त, विकास के लिए भरोसे से युक्त

पीएम मोदी ने कहा- आज से बंगाल भय मुक्त, विकास के लिए भरोसे से युक्त, बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं को डराया गया.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- जनता देख रही है जहां बीजेपी वहां विकास

पीएम मोदी ने कहा- देश के लिए जीना है देश के लिए मरना है. जनता देख रही है जहां बीजेपी वहां विकास.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- मां गंगा के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी आशीर्वाद है. असम में तीसरी बार बीजेपी को अभूतपूर्व समर्थन मिला

पीएम मोदी ने कहा- मां गंगा के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी आशीर्वाद है. असम में तीसरी बार बीजेपी को अभूतपूर्व समर्थन मिला है.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- ये असम की इतिहास की बहुत बड़ी घटना है

पीएम मोदी ने कहा- ये असम की इतिहास की बहुत बड़ी घटना है.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- काशी में कहा था- मां गंगा ने बुलाया है

पीएम मोदी ने कहा- काशी में कहा था- मां गंगा ने बुलाया है.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- उत्तराखंड से बंगाल तक कमल खिला है. गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है

पीएम मोदी ने कहा- उत्तराखंड से बंगाल तक कमल खिला है. गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- चुनाव आयोग और सुरक्षा बलों का अभिनन्दन करता हूं

पीएम मोदी ने कहा- चुनाव आयोग और सुरक्षा बलों का अभिनन्दन करता हूं.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- डेमोक्रेसी सिर्फ तंत्र नहीं, रगों दौड़ता संस्कार है.

पीएम मोदी ने कहा- डेमोक्रेसी सिर्फ तंत्र नहीं, रगों दौड़ता संस्कार है.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने भाषण देते हुए कहा- जनता ने आज इतिहास रच दिया

पीएम मोदी ने भाषण देते हुए कहा- जनता ने आज इतिहास रच दिया है.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- आज भारत का संविधान भी जीता है, हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं

पीएम मोदी ने कहा- आज भारत का संविधान भी जीता है, हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं.

PM Modi Live Speech: सालों की साधना सिद्धि में बदली है, आज भरोसे की जीत का दिन

पीएम मोदी ने कहा- सालों की साधना सिद्धि में बदली है, आज भरोसे की जीत का दिन है.

PM Modi Live Speech: पीएम मोदी ने कहा- बंगाल की जनता का असम की जनता का पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल की जानता का अभिनन्दन करता हूं

बंगाल की जनता का असम की जनता का पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल की जानता का अभिनन्दन करता हूं, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का कोटी-कोटी नमन करता हूं.

PM Modi Live Speech: 'आज का ये दिन ऐतिहासिक है', पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- आज का ये दिन ऐतिहासिक है.

PM Modi Live Speech: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा बंगाल में खिल गया कमल

पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा बंगाल में खिल गया कमल.

PM Modi Live Speech: थोड़ी देर में पीएम मोदी अपने कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधन

दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में थोड़ी देर में पीएम मोदी अपने कार्यकर्ताओं को संबोधन करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ