Delhi Shocker: दिल्ली के फतेहपुर बेरी में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां 3 साल की बच्ची से 2 लोगों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्ची को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। मासूम के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। बच्ची की तलाश करते हुए वे अपने पड़ोसी से मिले। पड़ोसी ने बताया कि उनकी बच्ची को उन्होंने जंगल की ओर देखा था।
पड़ोसी ने बच्ची की मां को दी ये जानकारी
बच्ची की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि पड़ोसी ने बताया कि उसने बच्ची को जंगल की ओर देखा था। उसने दो अन्य व्यक्तियों को भी जंगल की ओर जाने की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी जंगल के पास रोती हुई मिली। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।
और पढ़िए – केरल में ब्रिटेन की महिला पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार, आरोपियों में टैक्सी ड्राइवर समेत 5 लोग शामिल
एम्स में बच्ची का इलाज जारी
बच्ची की मां ने बताया कि वह अपने बेटी को लेकर घर पहुंची और अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई। फिलहाल, बच्ची को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने कहा कि लड़की को जंगल में ले जाने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सामूहिक दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
10 mins agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
10 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
12 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
16 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
17 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
1 day agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines