Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली के स्कूल में हैवानियत, 10 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चपरासी गिरफ्तार 

नई दिल्ली: गाजीपुर इलाके के नगर निगम स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में स्कूल के चपरासी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर अपने तीन परिचितों के साथ वारदात को अंजाम दिया […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Mar 24, 2023 11:44
delhi crime news, gang rape,
gang rape

नई दिल्ली: गाजीपुर इलाके के नगर निगम स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में स्कूल के चपरासी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर अपने तीन परिचितों के साथ वारदात को अंजाम दिया है।

पीड़िता सहमी हुई, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी 

घटना के बाद पीड़िता के परिजन बेहद सहमे हुए हैं। इस बात का पता लगने पर गाजीपुर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी चपरासी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Delhi Acid Attack: भारत नगर में बेटे के साथ खड़ी महिला पर फेंका तेजाब, जांच में जुटी पुलिस

परिजन डरे हुए, प्रधानाचार्य की शिकायत पर मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार घटना 14 मार्च की है। चपरासी ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची ने स्कूल आना बंद कर दिया। शिक्षिका के फोन करने पर परिजनों ने मामले की जानकारी दी। परिजन इतने डर गए थे कि वह पुलिस के पास जाने को भी तैयार नहीं थे। 22 मार्च को प्रधानाचार्य ने गाजीपुर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 23, 2023 07:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.