---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Acid Attack: भारत नगर में बेटे के साथ खड़ी महिला पर फेंका तेजाब, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Acid Attack: राष्ट्रीय राजधानी के भारत नगर इलाके में बेटे के साथ खड़ी 36 वर्षीय महिला पर अज्ञात बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब के छींटे महिला के बेटे पर भी गिरे हैं। हमले के पीछे निजी दुश्मनी को कारण बताया जा रहा है। उधर, घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट […]

---विज्ञापन---

Delhi Acid Attack: राष्ट्रीय राजधानी के भारत नगर इलाके में बेटे के साथ खड़ी 36 वर्षीय महिला पर अज्ञात बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब के छींटे महिला के बेटे पर भी गिरे हैं। हमले के पीछे निजी दुश्मनी को कारण बताया जा रहा है। उधर, घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस ने एक महिला के गले पर तेजाब फेंकने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। हमले की शिकार महिला की गर्दन और हाथ पर झुलसने के निशान हैं। महिला ने भारत नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, पीड़िता बाजार में अपनी दुकान लगा रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर रासायनिक पदार्थ फेंक दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – दिल्ली स्पीकर ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने से लगाई थी रोक, बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

---विज्ञापन---

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता के पीछे से कोई रसायन या तेजाब फेंका। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह केमिकल था या कोई अन्य पदार्थ। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दिसंबर में भी छात्रा पर फेंका गया था तेजाब

दिसंबर 2022 में, एक 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दिल्ली में बाइक सवार दो लोगों द्वारा तेजाब से हमला किया गया था। पीड़िता की छोटी बहन के मुताबिक, ‘मैं और मेरी बहन सुबह करीब 7:32 बजे स्कूल जा रहे थे। अचानक मैंने उसकी चीख सुनी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – दिल्ली के स्कूल में हैवानियत, 10 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चपरासी गिरफ्तार 

पीड़िता की बहन ने बताया था कि घटना के बाद उसने अपने पिता को फोन किया। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। बाइक में नंबर प्लेट नहीं थी। वह दोनों को पहले से जानती थीं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 24, 2023 08:00 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola