दिल्ली के पूर्वी इलाके में 27 वर्षीय नगर निगम सफाईकर्मी अनिल कुमार की चाकू मारकर हत्या के बाद मामला अब बढ़ता जा रहा है. घटना के विरोध में सफाईकर्मियों और स्थानीय लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों में आम आदमी पार्टी के कोंडली विधायक कुलदीप कुमार भी शामिल हुए. वहीं, अब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
बता दें कि आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री मोदी जी, हमारे विधायक कुलदीप कुमार कहां हैं? सुबह 4 बजे आपकी दिल्ली पुलिस कुलदीप कुमार को उनके घर से उठा ले गई, CCTV तोड़ दिए और DVR साथ ले गई. आपकी पुलिस कुछ नहीं बता रही. अगर एक विधायक को बिना किसी जानकारी के बिना किसी कारण इस तरह पुलिस घर से उठा कर ले जा सकती है तो इस देश में आम आदमी बेचारा कहां जाए. ये देश आपकी ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेगा.
पुलिस कुलदीप कुमार को लेकर नहीं दे रही जानकारी- AAP नेता
AAP नेता संजीव झा ने कहा, ‘हमारे MLA कुलदीप कुमार एक सफाई कर्मचारी की हत्या के बारे में बात कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. पुलिस कुलदीप कुमार के ठिकाने के बारे में कुछ नहीं बता रही है. वे क्या छिपा रहे हैं? खुलेआम हत्याएं हो रही हैं, फिर भी पुलिस कुछ नहीं करती, जबकि जो लोग आवाज उठाते हैं, उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है? दिल्ली देश की राजधानी है… जब तक हमें कुलदीप कुमार के बारे में पता नहीं चल जाता, हम यहां से नहीं हटेंगे.’
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि ये मामला कल्याणपुरी इलाके का है, जहां 27 वर्षीय MCD सफाईकर्मी अनिल कुमार की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है. घटना के बाद सफाईकर्मियों में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि दिन-रात शहर की सफाई में जुटे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए.
AAP ने लगाए दिल्ली पर आरोप
हत्या के विरोध में मंगलवार को LBS अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की. इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति भी देखने को मिली. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में शामिल विधायक कुलदीप कुमार को पुलिस ने वहां से उठा लिया. हालांकि, विधायक को हिरासत में लिए जाने को लेकर पुलिस की ओर से उपलब्ध रिपोर्टों में विस्तृत आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है.
दिल्ली पुलिस ने आरोपी निहाल को किया गिरफ्तार
इस बीच पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी निहाल कुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की कार्रवाई को मामले में काफी अहम माना जा रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब जांच में वारदात की वजह और घटनाक्रम को सामने लाने के लिए पुलिस जांच कर रही है.
मृतक के परिवार के लिए दिल्ली सरकार की ओर से 8 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा भी की गई है. हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केवल आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं है. वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सफाईकर्मियों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं. उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन आगे जारी रखा जाएगा.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
10 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
16 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
6 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
16 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
17 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
20 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
22 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
23 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines