Delhi Power Cut Alert: बवाना, जनकपुरी, पटेल नगर समेत दिल्ली के इन घनी आबादी वाले इलाकों में 19 अगस्त को रहेगा पावर कट! आपका एरिया तो लिस्ट में शामिल नहीं?

Delhi Mein 19 August ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली में 19 अगस्त को कई इलाकों में बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है, जिसे लेकर BSES और TATA POWER – DDL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. जानिए आपका एरिया भी है किया लिस्ट में शामिल?

Delhi Power Cut News 19 August 2026

दिल्ली में 19 अगस्त को कहां रहेगी बिजली गुल? (Image: AI/BSES/TATA)

राजधानी दिल्ली में बिजली बीते कई हफ्तों से बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने की दिशा में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES और TATA POWER – DDL द्वारा अलग-अलग समय पर अलग-अलग दिन मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है. इस कड़ी में प्रभावित इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई बंद रह सकती है, जिसको लेकर डिस्कॉम कंपनी द्वारा आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल 19 अगस्त (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL, BRPL and TATA POWER – DDL on :- 19-08-2026) के लिए जारी कर दिया गया है. BSES के BRPL- BYPL और  TATA POWER – DDL के अंतर्गत कई इलाकों में शटडाउन रहेगा, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पहले ही अपना एरिया जारी लिस्ट में चेक कर लें, ताकि पावर कट के कारण आपको मुश्किलों का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन
विज्ञापन

शटडाउन से कौन से इलाके होंगे प्रभावित?

राजधानी दिल्ली में 19 अगस्त 2026 को डिस्कॉम कंपनियों द्वारा मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन कार्य के कारण विभिन्न इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. BRPL के तहत जनकपुरी (ब्लॉक 8 प्रेस कॉलोनी मयापुरी, ब्लॉक 3 सुभाष नगर), टैगोर गार्डन (ब्लॉक 24 तिलक नगर, ब्लॉक D ख्याला विष्णु गार्डन, ब्लॉक AE टैगोर गार्डन व एक्सटेंशन), खानपुर (ब्लॉक B देवली संगम विहार), हौज खास (पॉकेट B कटवारिया सराय, मस्जिद मोठ विलेज साउथ एक्सटेंशन II, IIT दिल्ली), पालम (पालम एक्सटेंशन), नांगलोई (जय विहार Phase-1 व 3, नांगलोई सैयद विलेज पश्चिम विहार, DSIDC नांगलोई ब्लॉक A व H), वसंत कुंज (टीचर कॉलोनी मेहरौली, लखी नाथ कुटी, पॉकेट 4/5/6 सेक्टर B, ब्राह्मण मोहल्ला, किशनगढ़ विलेज सेक्टर A), छतरपुर (छतरपुर एन्क्लेव Phase 1 व 2) और मोहन गार्डन (ब्लॉक H भगवती गार्डन नवादा, ब्लॉक P2 मोहन गार्डन रजापुर खुर्द) में शटडाउन रहेगा. वहीं, BYPL प्रभावित क्षेत्रों की बात करें, को इसमें पटेल नगर (चेतन बस्ती-ब्लॉक J नेहरू नगर, ब्लॉक F पंजाबी बस्ती-प्रेम नगर, S.K. ट्रांसपोर्ट-आनंद पर्वत) और करावल नगर (जवाहर नगर इंडस्ट्रियल एरिया, खजानी नगर, जोहरीपुर, गोकुलपुरी, जैन कॉम्प्लेक्स) भी प्रभावित रहेंगे. इसके अलावा टाटा पावर DDL (TATA POWER – DDL) के अंतर्गत किरोड़ी (राजीव नगर का हिस्सा, प्रेम नगर-1 का हिस्सा), बवाना (निजामपुर का हिस्सा), नरेला (न्यू कौशिक एन्क्लेव का हिस्सा), बादली (होलंबीर कलां का हिस्सा) और शालीमार बाग (संत नगर का हिस्सा) में बिजली कटौती की जाएगी.

बिजली कटौती का समय

बिजली कटौती मुख्य रूप से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक के अलग-अलग स्लॉट में की जाएगी. ज्यादातर प्रभावित इलाकों में मेंटेनेंस का काम 2 घंटे से लेकर 4 घंटे तक चलेगा. कई इलाकों में पावर कट सुबह 10:00 से 12:00, 10:30 से 12:30, 11:00 से 1:00 बजे तक रहेगा, जबकि कुछ चुनिंदा डिवीजनों में काम दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक भी निर्धारित किया गया है. हम आपकी सुविधा के लिए नीचे शटडाउन शेड्यूल की लिस्ट अपलोड कर रहे हैं, ताकि आप आसानी से अपना एरिया चेक कर लें.

विज्ञापन

BYPL प्रभावित क्षेत्र:

BRPL प्रभावित क्षेत्र:

विज्ञापन

TATA POWER – DDL प्रभावित क्षेत्र:

कौन-कौन सा कार्य होगा?

इस शटडाउन के दौरान बिजली नेटवर्क को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन कार्य किए जाएंगे. इसमें ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट, ऑयल लीकेज रिपेयरिंग, स्मार्ट मीटर और DT/CT मीटर रिप्लेसमेंट का काम शामिल है. इसके अलावा RMU मेंटेनेंस, LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन, नए LTAB सर्किट बिछाने, 11KV फीडर मेंटेनेंस, HVDS ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉल करने और सुरक्षा के लिहाज से फॉल्टी केबल रेक्टिफिकेशन और गार्ड वायर लगाने जैसे जरूरी काम पूरे किए जाएंगे.

विज्ञापन

क्या करें और क्या नहीं?

अगर आपका भी घर इन एरिया में आता है, तो बेहतर रहेगा कि आप पहले ही कुछ जरूरी तैयारी कर लें, ताकि मेंटेनेंस का कार्य शुरू होने के बाद आपको परेशानी का सामना न करना पड़े. बिजली सप्लाई कटने से पहले पानी की टंकी भर लें, कपड़े धोने हो, तो पहले ही धो लें और मोबाइल, इन्वर्टर आदि पहले ही चार्ज कर लें. अगर किसी कारण बिजली मेंटेनेंस कार्य में किसी तरह की देरी होती है, तो आपको परेशानी न हो इसलिए इन कामों का करना जरूरी है. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो कभी भी तुरंत भारी बिजली उपकरणों को चालू न करें, जैसे एसी- फ्रिज आदि, क्योंकि सप्लाई बहाल होने के बाद अगर कभी वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आता है, तो आपके महंगे बिजली उपकरण खराब हो सकते हैं. साथ ही अगर बिजली मेंटेनेंस पूरा होने के बाद आपको किसी तरह की परेशानी होती है, या कोई आपात स्थिति पैदा होता है, तो आप संबंधित बिजली डिस्कॉम कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ