दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, रेस्क्यू जारी
दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस दौरान पास की एक इमारत से 14 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। क्योंकि एमसीडी ने पहले ही इस इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के समय खाली थी। वहीं, पास की एक इमारत से 14 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।
#WATCH | Delhi: A four-storey building collapsed in Punjabi Basti area under Sabzi Mandi PS of North Delhi late last night. Visuals from the spot this morning. The building was vacant at the time of the incident. A few vehicles trapped under the debris. 14 people in the adjacent… pic.twitter.com/9eQF9aGpez
— ANI (@ANI) September 9, 2025
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत पहले से ही जर्जर हालत में थी। इस बार हो रही बारिश के चलते बिल्डिंग ज्यादा ही कमजोर हो गई और आज सुबह अचानक ढह गई। इसमें पास की इमारत से 14 लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल भेजा गया है। मौके पर राहत बचाव का काम लगातार जारी है। एमसीडी ने पहले ही इसे असुरक्षित घोषित कर दिया था।
STORY | 4-storey building collapses in north Delhi's Subzi Mandi, no casualties reported
— Press Trust of India (@PTI_News) September 9, 2025
A four-storey building collapsed in north Delhi's Subzi Mandi area, with no report of injury to anyone as the MCD had already declared the structure unsafe, an official of the Delhi Fire… pic.twitter.com/lH3xhB8xUx
ये भी पढ़ें- दिल्ली के यमुना विहार में पिज्जा हट में फटा AC कंप्रेसर, 5 घायल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: