Delhi Premier League traffic advisory: राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कल यानी 2 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक दिल्ली प्रीमियर लीग का आयोजन होगा। इस दौरान कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं कुछ रास्ते बंद भी रहेंगे। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस दौरान दरियागंज से बहादुर शाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक दोपहर के 12 बजे रात की 12 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
प्रभावित रूट्स
जेएलएन मार्ग-राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए कमला मार्केट (दोनों तरफ)
आसफ अली रोड-तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक
बहादुर शाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट से राम चरण अग्रवाल चौक तक (दोनों तरफ)
ये भी पढ़ेंः ‘सैयारा’ की तरह बाइक चलाई तो कितने का हो सकता है चालान?
जवाहर लाल नेहरू मार्ग से राजघाट और दिल्ली गेट से कमला नगर मार्केट रोड के दोनों तरफ के रास्ते बंद रहेंगे। आसफ अली रोड से तुर्कमान और दिल्ली गेट। बहादुर शाह जफर मार्ग दिल्ली गेट और रामचरण अग्रवाल चौक के दोनों तरफ के रास्ते बंद रहेंगे।
पार्किंग की व्यवस्था
वहीं स्टेडियम में एंट्री के लिए गेट नंबर 1 और 8 से प्रवेश करना होगा। दोनों गेट बहादुर शाह जफर मार्ग पर हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने इस मार्ग के दोनों रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। वहीं गेट नंबर 10 से 15 तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर स्थित है। ऐसे में इन गेट्स से एंट्री अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास से होगा।
इसके अलावा पार्किंग को लेकर भी दिल्ली पुलिस की ओर से तमाम निर्देश दिए गए हैं। एडवाइजरी के अनुसार माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड फ्री पार्किंग की सुविधा रहेगी।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली से नोएडा का सफर होगा मुश्किल, सरिता विहार फ्लाईओवर पर काम शुरू
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
20 mins agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 hr ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 hr agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
2 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
3 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
3 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
4 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
14 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
17 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines