हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली के लोगों को 24 घंटे मिलेगी बिजली, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Delhi News: दिल्ली के लोगों को अब 24 घंटे बिजली मिलेगी। बुधवार को दिल्ली के पावर मिनिस्टर आशीष सूद देश की पहली व्यावसायिक रूप से स्वीकृत स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS ) के काम की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में न तो बिजली की सप्लाई में कोई दिकक्त है और न ही बिजली की उपलब्धता में कोई परेशानी होने देंगे।

विज्ञापन
delhi power minister inspection

दिव्या अग्रवाल, दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में बहुत जल्द पावर कट की समस्या खत्म हो जाएगी। बुधवार को दिल्ली सरकार के मंत्री अधिकारियों ने देश की पहली व्यावसायिक रूप से स्वीकृत स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली यानी BESS का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि सरकार के इस कदम से 20 मेगावाट/40 मेगावाट घंटा क्षमता वाली इस प्रणाली से दक्षिणी दिल्ली के आश्रम इलाके में रहने वाले एक लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही राजधानी में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया जाएगा। इस परियोजना से अक्षय ऊर्जा को निर्बाध रूप से ग्रिड में एकीकृत करने, ग्रिड स्थिरीकरण को सक्षम करने और अधिकतम बिजली मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

देश की पहली स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली

विज्ञापन

दरअसल दिल्ली के पावर मिनिस्टर आशीष सूद ने दक्षिण दिल्ली के किलोकरी में स्थित देश की पहली व्यावसायिक रूप से स्वीकृत स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS ) के काम की प्रगति का निरीक्षण किया। इंडीग्रिड के सहयोग से BESS ने दक्षिणी दिल्ली के किलोकरी में भारत की पहली विनियमित उपयोगिता-स्तरीय स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली को स्थापित किया है। जो 20 मेगावाट/40 मेगावाट घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली क्षमता वाली है। इस परियोजना को किलोकरी के BESS राजधानी पावर लिमिटेड के 33 केवी सब-स्टेशन पर स्थापित किया गया है।

बहुत जल्द दिल्ली की जनता को करेंगे समर्पित

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पावर मिनिस्टर आशीष सूद ने कहा कि यह स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली ग्रिड की स्थिरता को बढ़ाने, पीक आवर में बिजली डिमांड को कम करने और अक्षय ऊर्जा को ग्रिड में एकीकृत करने में मदद मिलने के साथ ही ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए खास तौर से डिजाइन की गई है। बहुत जल्द इसे दिल्ली की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। जो भारत के साथ ही राजधानी दिल्ली के लिए बिजली के क्षेत्र में नये आयाम बनाएंगी। इसे रिकॉर्ड समय में बनाकर तैयार किया जा रहा है।

1 लाख लोगों को होगा सीधा लाभ

विज्ञापन

पावर मिनिस्टर आशीष सूद ने कहा कि इंडीग्रिड, जीईएपीपी और टेरी के सहयोग से विकसित यह परियोजना पूरे भारत में ऐसी नियामक और नई तकनीकी के लिए एक नई मिसाल कायम करेगा। इस परियोजना से BESS को प्रतिदिन चार घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए डिजाइन किया गया है। जो मौजूदा ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर पर बोझ को भी कम करेगा। इसके चालू हो जाने के बाद करीब 1 लाख लोगों को बिजली का सीधा लाभ मिलेगा। नई टेक्नालॉजी से दिल्ली की जनता को 24 घंटे बिजली की सप्लाई होती रहेगी।

दिल्ली को बनाएंगे विकसित राजधानी

विज्ञापन

मिनिस्टर आशीष सूद ने न्यूज24 से कहा कि दिल्ली की जनता को मैं भरोसा देना चाहता हूं कि राजधानी दिल्ली में न तो बिजली की सप्लाई में कोई दिकक्त है और न ही बिजली की उपलब्धता में कोई परेशानी होने देंगे। दिल्ली की जनता ग्रीन एनर्जी और पावर कनजर्वेशन में हमारा सहयोग करे। ताकि हम दिल्ली को भारत की विकसित राजधानी बनाने की तरफ तेजी से आगे बढ़े।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola