Piragarhi Flyover Delhi News: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार के अंदर 3 शव मिले हैं। 2 शव पुरुषों के और एक महिला है। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का लॉक खुलवाकर शवों को कब्जे में लिया। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं, ताकि मौत होने के कारण पता चलें। वहीं केस दर्ज करके जांच भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: धरा रह गया एनिवर्सरी केक, खुशियों के बीच पसरा मातम; दिल्ली के गड्ढे ने छीनी घर के चिराग की जिंदगी
लोगों ने देखे कार के अंदर तीनों शव
पुलिस का कहना है कि टाटा टैगोर कंपनी की कार कई घंटों से फ्लाईओवर के पास खड़ी थी। अचानक किसी ने कार में झांक लिया तो उसने 3 लोगों को बेसुध हालत में देखा। उसने आस-पास के लोगों को इसकी सूचना दी तो भीड़ जुट गई। काफी नॉक करने पर भी जब तीनों नहीं जगे तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला और कार का लॉक खुलवाया। जांच करने पर पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी थी।
सुसाइड के एंगल से जांच करेगी पुलिस
पुलिस के अनुसार, तीनों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। तीनों का सामान भी सुरक्षित है तो लूटपाट के संकेत भी नहीं मिले हैं। इसलिए पुलिस सुसाइड या दम घुटने से मौत होने के एंगल से केस की जांच करेगी। पुलिस को जहर खाने से मौत होने और सुसाइड किए जाने का शक है, लेकिन मौत होने की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही बताएगी। फिलहाल मामले में किसी बाहरी शख्स का हाथ होने की आशंका नहीं है और न ही ऐसे सबूत मिले हैं।
यह भी पढ़ें: प्रेमी के फोन पर देखा पूर्व पत्नी का कॉल, उसी से छीनी पिस्टल और खुद को उड़ा लिया
फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
बता दें कि कार में जिन 3 लोगों के शव मिले हैं, उनमें से एक की शिनाख्त हो गई है और अन्य 2 की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एक शख्स की उम्र करीब 60 साल है और दूसरे पुरुष-महिला की उम्र करीब 40 साल लग रही है। मौके पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी पहुंचे। कार से दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।