दिल्ली में सनसनीखेज घटना, पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास खड़ी कार में मिले 3 शव, शरीर पर चोट के निशान नहीं

Delhi News: दिल्ली में एक कार के अंदर से 3 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से 2 शव पुरुषों के हैं। तीनों के शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने कई एंगल से मामले की जांच शुरू की है और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, ताकि मौत होने की वजह पता चले।

Piragarhi Flyover

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस।

Piragarhi Flyover Delhi News: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार के अंदर 3 शव मिले हैं। 2 शव पुरुषों के और एक महिला है। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का लॉक खुलवाकर शवों को कब्जे में लिया। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं, ताकि मौत होने के कारण पता चलें। वहीं केस दर्ज करके जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने देखे कार के अंदर तीनों शव

पुलिस का कहना है कि टाटा टैगोर कंपनी की कार कई घंटों से फ्लाईओवर के पास खड़ी थी। अचानक किसी ने कार में झांक लिया तो उसने 3 लोगों को बेसुध हालत में देखा। उसने आस-पास के लोगों को इसकी सूचना दी तो भीड़ जुट गई। काफी नॉक करने पर भी जब तीनों नहीं जगे तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला और कार का लॉक खुलवाया। जांच करने पर पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी थी।

सुसाइड के एंगल से जांच करेगी पुलिस

पुलिस के अनुसार, तीनों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। तीनों का सामान भी सुरक्षित है तो लूटपाट के संकेत भी नहीं मिले हैं। इसलिए पुलिस सुसाइड या दम घुटने से मौत होने के एंगल से केस की जांच करेगी। पुलिस को जहर खाने से मौत होने और सुसाइड किए जाने का शक है, लेकिन मौत होने की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही बताएगी। फिलहाल मामले में किसी बाहरी शख्स का हाथ होने की आशंका नहीं है और न ही ऐसे सबूत मिले हैं।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

बता दें कि कार में जिन 3 लोगों के शव मिले हैं, उनमें से एक की शिनाख्त हो गई है और अन्य 2 की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एक शख्स की उम्र करीब 60 साल है और दूसरे पुरुष-महिला की उम्र करीब 40 साल लग रही है। मौके पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी पहुंचे। कार से दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ