अफवाह या फिल्म का प्रमोशन… दिल्ली से लोगों और बच्चों के गायब होने के विवाद पर क्या बोली पुलिस?

Delhi People Missing Controversy: दिल्ली में बच्चों और लोगों के गायब होने की खबरों से दहशत फैली हुई है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करके खबरों को अफवाह बताया और लोगों को इन पर ध्यान न देने की सलाह दी.

Delhi Missing People Controversy

जनवरी महीने में 800 से ज्यादा लोगो के लापता होने का दावा किया गया है.

Delhi People Missing Controversy: देश की राजधानी दिल्ली से लोग और बच्चे गायब हो रहे हैं। एक जनवरी से 27 जनवरी तक 807 लोग लापता हो गए हैं, जिनमें करीब 150 करीब बच्चे हैं। रोजाना करीब 30 लोग अचानक गायब हो रहे हैं और इन आंकड़ों के साथ खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिस वजह से दिल्ली के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सरकार-पुलिस परेशान है।

विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को दी न घबराने की सलाह

वहीं दिल्ली में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस विभाग ने बयान जारी करके लोगों के लापता होने की चर्चा को अफवाह और एक फिल्म का प्रमोशन बताया। साथ ही लोगों से कहा कि वे घबराए नहीं और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें. जनवरी 2026 में दिल्ली में लापता लोगों से जुड़े मामलों में कमी आई है. किसी किडनैपिंग गैंग या नेटवर्क का फैल रही खबरों से कनेक्शन होने के सबूत भी नहीं मिले हैं.

विज्ञापन

पुलिस ने अफवाहों को पेड प्रमोशन बताया

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुछ सुराग हाथ लगे थे, जिनकी सच्चाई पता की तो जानकारी मिली कि दिल्ली में लापता लड़कियों की बढ़ती संख्या को लेकर फैलाया जा रही खबरें पैसे देकर कराया जा रहा प्रचार है, लेकिन पैस कमाने के लिए इस तरह से दहशत फैलाना, पैनिक माहौल क्रिएट करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अफवाह फैलाने वालों की तलाश जारी है, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामले में क्या कहता है दिल्ली पुलिस विभाग?

दिल्ली पुलिस के PRO संजय त्यागी ने मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों को संदेश दिया. उन्होंने कहा कि डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पिछले साल की तुलना में दिल्ली में लापता होने वाले लोगों से जुड़े मामलों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट न केवल स्थानीय पुलिस स्टेशनों में जाकर की जा सकती है, बल्कि ऑनलाइन या ERSS 112 पर भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

संजय त्यागी ने कहा कि पुलिस विभाग की SOP के अनुसार, दिल्ली पुलिस लापता हुए लोगों को जल्द से जल्द तलाशने की कोशिश करती है. मिसिंग बच्चों के मामलों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाती है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एक्टिव हैं, ताकि लोगों-बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट मिलते ही तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कोई गिरोह एक्टिव नहीं है, अफवाहों पर कतई ध्यान न दें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ