कोई बेटी ढूंढ़ रहा तो कोई मां… दिल्ली में कैसे अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार; रुला रही हर किसी की कहानी

दिल्ली में लगातार गायब हो रही महिलाओं और बच्चों पर सियासत पर चरम पर जहां राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगाने में लगे हैं. वहीं, पीड़ित परिवार के लोग अपनों की तलाश में हैं. वहीं, हाथों में जवान बेटी की फोटो लिए खड़ी महिला का नाम रीता देवी है. रीता बीते एक हफ्ते से अपनी 18 साल की बेटी पूजा की तलाश में जुटी हैं.

children missing in delhi

दिल्ली में लगातार गायब हो रही महिलाओं और बच्चों पर सियासत पर चरम पर जहां राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगाने में लगे हैं. वहीं, पीड़ित परिवार के लोग अपनों की तलाश में हैं. वहीं, हाथों में जवान बेटी की फोटो लिए खड़ी महिला का नाम रीता देवी है. रीता बीते एक हफ्ते से अपनी 18 साल की बेटी पूजा की तलाश में जुटी हैं.

विज्ञापन

रीता देवी जैसी ही कहानी दिल्ली के सैंकड़ों परिवारों की है, जो अपनों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं लेकिन उन्हें अपनों का कुछ पता नहीं चल रहा है. उनके बच्चों को जमीन खा गई या आसमान निगल गया?

विज्ञापन

आखिर कैसे साल के पहले महीने में 1600 से ज्यादा लोग गायब हो गए, ये इस समय देश के लिए सबसे बड़ी मिस्ट्री है और जवाब एक दम शून्य.

देश की राजधानी दिल्ली जहां हर सड़क पर कैमरे हैं. हर मोड़ पर पुलिस है. वहां लोग ऐसे गायब हो रहे हैं जैसे कभी थे ही नहीं.
यह सिर्फ लापता होने की कहानी नहीं है. यह उस सिस्टम की कहानी है जो हर फाइल में नंबर जोड़ रहा है.

विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि अब घर-घर में डर का माहौल बढ़ रहा है और जिनके परिजन दिल्ली के बाहर रहते हैं उनके मन में भी चिंता बढ़ रही हैं. आज की यह कहानी किसी एक नाम से शुरू नहीं होती. यह एक शहर की सबसे बड़ी मिस्ट्री है और इसी रहस्य का सामना करने वाले लोगों से न्यूज24 की टीम ने मुलाकात की.

सबसे पहले हम दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में पहुंचे जहां रंजीत और उनकी पत्नी अपनी बेटी की तलाश में जुटे हैं. 12वीं क्लास में पढ़ने वाली पूजा बीते एक हफ्ते से लापता है.

विज्ञापन

सोचिए बेटी स्कूल गई और वापस नहीं लौटी. आज यही डर हर माता-पिता के जेहन में घर कर रहा है, लेकिन दिल्ली से गायब हो रहे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ऐसा नहीं है कि सिर्फ नाबालिग या महिलाएं ही गायब हो रहे हैं. दिल्ली के द्वारका इलाके में रहने वाली 59 साल की सायरा बेगम के रहस्मय ढंग से गायब होने की गुत्थी भी अलसुलझी है. वे एक दिन घर से निकलीं और फिर कभी वापस नहीं लौटीं.

सायरा बेगम के रिश्तेदारों, परिचितों को तलाशने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने पोस्टर जारी कर आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है. किसी भी तरह की पुख्ता जानकारी देने वाले के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ