Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

Blinkit के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, ऑनलाइन बिक रहे थे ‘मौत के बटनदार चाकू’

ऑनलाइन ग्रोसरी ऐप Blinkit पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई. हत्या के आरोपियों ने Blinkit से खरीदे थे खूंखार बटनदार चाकू. छापेमारी में दर्जनों हथियार बरामद, कंपनी को नोटिस भेजने की तैयारी. जानें क्या है पूरा विवाद, पढ़ें दिल्ली से विमल कौशिक की रिपोर्ट

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Feb 18, 2026 12:33
blinkit.jpg

ऑनलाइन ग्रोसरी और 10 मिनट में डिलीवरी का दावा करने वाले प्लेटफॉर्म Blinkit की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली पुलिस ने कंपनी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि प्लेटफॉर्म के जरिए उन प्रतिबंधित बटनदार चाकुओं की अवैध बिक्री की जा रही थी, जिनका इस्तेमाल हाल ही में दिल्ली में हुई हत्या की वारदातों में किया गया है. दरअसल, पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में हाल ही में दो अलग-अलग मर्डर के मामले सामने आए थे. जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. आरोपियों ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए बटनदार चाकू उन्होंने Blinkit से खरीदे थे.

यह भी पढ़ें: 10 मिनट की डिलीवरी सर्विस बंद करेगा Blinkit, सरकार ने दिया आदेश

---विज्ञापन---

पुलिस ने ‘कस्टमर’ बनकर बिछाया जाल

आरोपियों के बयान पर यकीन करना पुलिस के लिए भी मुश्किल था. सच्चाई जानने के लिए पुलिस टीम ने खुद ग्राहक बनकर Blinkit ऐप से बटनदार चाकू ऑर्डर किया. कुछ ही मिनटों में डिलीवरी होने के बाद पुष्टि हुई कि प्लेटफॉर्म पर इस तरह के प्रतिबंधित चाकू बेचे जा रहे हैं. कानून के मुताबिक बटनदार (स्विच ब्लेड) चाकू की बिक्री अपराध की श्रेणी में आती है. इसके बाद पुलिस ने दिल्ली के कई Blinkit स्टोर्स पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान कई दर्जन बटनदार चाकू बरामद किए गए.

Blinkit के प्रबंधन को भेजेंगे नोटिस

पुलिस ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द ही Blinkit के प्रबंधन को आधिकारिक नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा. मामले की जांच जारी है और यह भी देखा जा रहा है कि इस तरह के हथियार कितने समय से बेचे जा रहे थे और कितने लोगों ने इन्हें खरीदा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Blinkit के डिलीवरी बॉय पर गलत तरह से छूने का आरोप, महिला ने शेयर किया वीडियो, हुई ये कार्रवाई

First published on: Feb 18, 2026 12:33 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.