Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा फार्म हाउस का डकैत, 7 लाख रुपये और चोरी का सामान बरामद

दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली में एक फार्महाउस में हुई हाई-प्रोफाइल डकैती के मास्टरमाइंड दिनेश वर्मा उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पढ़ें दिल्ली से राहुल प्रकाश की रिपोर्ट...

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 18, 2025 14:55

दिल्ली पुलिस के दक्षिण पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली में एक फार्महाउस में हुई हाई-प्रोफाइल डकैती के कथित मास्टरमाइंड दिनेश वर्मा उर्फ बिल्लू और इसमें शामिल सभी 10 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक चोरी की मोटरसाइकिल और लगभग 7 लाख नकद बरामद किया है। 

---विज्ञापन---

कब का है मामला? 

24 जून, 2025 को घिटोरनी स्थित एक फार्महाउस में एक कारोबारी से 30 लाख की डकैती की वारदात हुई थी। वसंत कुंज साउथ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ ने 18 जुलाई, 2025 की सुबह बिजवासन-नजफगढ़ रोड के पास एक ट्रैप लगाकर सुबह लगभग 1:45 बजे, दिनेश वर्मा उर्फ बिल्लू को मोटरसाइकिल पर भागने की कोशिश करते हुए रोका गया।

आरोपी ने चलाई पुलिस पर गोली 

जब उसे सरेंडर करने को कहा गया, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। एक गोली हेड कांस्टेबल एचसी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। अपने आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने दो राउंड फायरिंग की, जिसके बाद आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

---विज्ञापन---

किन-किन मामलों में शामिल आरोपी 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने डकैती की साजिश रचने और अपने साथियों को हथियार देने की बात कबूल की। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें पहले लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के 7 जघन्य मामले शामिल हैं। मुजफ्फरपुर, बिहार के मिठनपुरा पुलिस स्टेशन में भी वह हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था। जांच के दौरान पता चला कि डकैती की योजना बड़ी सावधानी से बनाई गई थी।

कारोबारी के फार्महाउस को निशाना बनाया 

38 वर्षीय ड्राइवर को मुख्य षड्यंत्रकारी के रूप में पहचाना गया, जिसने कारोबारी के फार्महाउस को निशाना बनाकर फायदा उठाया। आरोपी एक बेरोजगार और नशीली दवाओं की लत का शिकार था। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ डकैती के मामले में शामिल सभी 11 आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।  

ये भी पढ़ें- क्या हैं पिंक कार्ड? जो दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर के लिए जरूरी, गुलाबी टिकटें होंगी खत्म

First published on: Jul 18, 2025 02:46 PM

संबंधित खबरें