News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की घोषणा की है। अब दिल्ली की महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पुराने पिंक टिकटों की जगह “पिंक पास” या सहेली कार्ड का इस्तेमाल करेंगी। यह योजना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को नंद नगरी डिपो में एक ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटर का उद्घाटन करते हुए घोषित की। आइए जानते हैं आखिर पिंक पास कैसे और किसे मिलेगा…
यह नया पास सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो दिल्ली की निवासी हों। साथ ही, ट्रांसजेंडर निवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा। दिल्ली सरकार का उद्देश्य है कि इस सुविधा का लाभ सिर्फ योग्य और असली लाभार्थियों को ही मिले। मुख्यमंत्री गुप्ता ने यह भी बताया कि पिछली सरकार के दौरान कई ऐसे लोग लाभ उठा रहे थे जो पात्र नहीं थे, इसलिए इस नए सिस्टम से पारदर्शिता बढ़ेगी।
डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) की वेबसाइट पर जाकर कोई भी योग्य महिला ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। आवेदन के समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ जमा करने होंगे, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिल्ली में निवास प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक KYC के दस्तावेज। इन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही आपको यह कार्ड जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
सहेली कार्ड को दो प्रकारों में बांटा गया है – KYC वेरिफाइड कार्ड और नॉन-KYC कार्ड।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।