Delhi NCR Air Quality AQI improved after rainfall: दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों बाद प्रदूषण से राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की वजह से AQI में गिरावट आई है। सोमवार को दिल्ली में हवा गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई थी, जिसमें अब सुधार आया है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदूषण से धीरे-धीरे राहत मिलेगी। बता दें कि उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश और हवा की गति के कारण मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे आनंद विहार में एक्यूआई 293, नरेला-261 और अशोक विहार फेस 01- 316 दर्ज किया गया।
दिल्ली-एनसीआर AQI
नई दिल्ली-245
आईपी एक्सटेंशन-270
आनंद विहार- 243
जहांगीरपुरी- 293
नरेला- 261
द्वारका सेक्टर-10- 192
अशोक विहार फेस 01- 316
रोहिणी सेक्टर 10- 257
मुंडका- 332
गुरुग्राम- 203
फरीदाबाद- 276
गाजियाबाद- 402
नोएडा सेक्टर 125- 230
ग्रेटर नोएडा- 170
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, 401 और 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर गंभीर प्लस माना जाता है।
IMD ने की थी मौसम में सुधार की भविष्यवाणी
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने 7.2 मिमी बारिश दर्ज की। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि बारिश के कारण हवा की गति बढ़कर 20 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई, जिससे प्रदूषकों के बिखरने में मदद मिली। कल रात 10 बजे, दिल्ली का AQI 387 था, जो शाम 4 बजे 395 और सुबह 9 बजे 400 से सुधर गया। हवा की गुणवत्ता में और सुधार होने की संभावना है क्योंकि आज दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में अधिक बारिश की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने बल्लभगढ़ सोहना, पलवल, नूंह, संभल, जहांगीराबाद, अनूपशहर के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी।
ये भी पढ़ें: News Bulletin: पाकिस्तान से छिन सकती चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी, टनल से आखिर कब निकलेंगे मजदूर?
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
3 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
4 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
8 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
9 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines