Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, पांडव नगर में मामूली कहासुनी के बाद नाबालिगों ने की डिलीवरी बॉय की हत्या

दिल्ली में अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 3 नाबालिगों ने मिलकर एक डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी। हमले के पीछे कोई खास वजह नहीं, बस मामूली बहस मौत की कारण बन गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 3, 2026 15:24

दिल्ली में बीती रात दिल दहलाने वाली घटना हुई है। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में नाबालिगों ने कहासुनी के बाद डिलीवरी बॉय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 2 फरवरी की शाम करीब 8 बजे पांडव नगर के आचार्य निकेतन में चाकू मारने की घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली। मौके पर पहुंचने पर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव अरुण राज घायल हालत में मिला। अरुण की उम्र 22 साल थी। घायल हालत में अरुण को एलबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया। अरुण के गले और सीने पर चाकू के कई घाव मिले। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मेरे साथ पापा गंदी हरकतें करते हैं’, दोस्त के माता-पिता संग थाने पहुंची 14 साल की नाबालिग की आपबीती

शुरुआती जांच में पता चला कि 3 नाबालिग एक मोटरसाइकिल पर आए। थोड़ी कहा-सुनी के बाद उन्होंने अरुण पर धारदार हथियार से हमला किया और मौके से भाग गए। क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आस-पास के रास्तों के CCTV फुटेज की जांच की गई। हमले में शामिल सभी लोग नाबालिग हैं। तीनों नाबालिग को पकड़ लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली का क्राइम…घट रही हैं वारदातें, लेकिन क्या वाकई सुरक्षित हो रही है राजधानी?..

First published on: Feb 03, 2026 08:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.