Delhi Crime News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के एक कर्मचारी ने मंगलवार को दिल्ली के शहादरा में अपनी पत्नी, बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोपी की पहचान 43 साल के सुशील कुमार के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि पत्नी और बेटी पर हत्या के दौरान उसने 13 साल के बेटे पर भी हमला किया था लेकिन उसकी जान बच गई। अस्पताल में घायल बेटे का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, सुशील कुमार अपनी पत्नी अनुराधा (40 साल), छह साल की बेटी और 13 साल के बेटे के साथ ज्योति कॉलोनी इलाके में रहता था। सुशील डीएमआरसी के पूर्वी विनोद नगर डिपो में मेनटेनेंस सुपरवाइजर था।
साथी कर्मी ने फोन किया तो बोला- सबको मार डाला
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर में एक पीसीआर कॉल आई थी। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि उसका सहयोगी सुशील कुमार कार्यालय नहीं आया है। जब उसने सुशील को फोन किया तो वह कॉल पर रोने लगा और बोला कि उसने सबको मार डाला है।
मामले की जानकारी के बाद पुलिस सुशील के घऱ पहुंची तो वहां तीन शव मिले। सुशील फंदे से लटका था जबकि पत्नी और बेटी की लाश जमीन पर पड़ी थी। पुलिस को दंपति का 13 साल का बेटा भी घायल हालत में मिला, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इंटरनेट पर खोजा फांसी लगाने का तरीका
पुलिस ने कहा कि अपने परिवार के सदस्यों को चाकू मारने के बाद सुशील ने खुद को फांसी लगाने से पहले इंटरनेट पर ‘गांठ कैसे बांधें’ खोजा। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमों ने क्राइम सीन का मुआयना किया है। प्रथम दृष्टया यह सुशील द्वारा हत्या और आत्महत्या का मामला लगता है। जांच जारी है।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
3 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
4 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
8 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
9 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines