Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल कर कहा – 2.11 बजे उड़ा देंगे

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पूरे दफ्तर को खाली करवाकर उसकी तलाशी ली गई.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Apr 1, 2026 16:28

दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी बुधवार को ईमेल के जरिए दी गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा है, ‘ईमेल खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ बताने वाले एक समूह के नाम से आई है. सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया है. इसके बाद मेयर कार्यालय के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई और गहन जांच जारी है.’

शुरुआती जानकारी के अनुसार, धमकी वाले ईमेल में लिखा गया था कि दफ्तर को दोपहर करीब 2.11 बजे उड़ा दिया जाएगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! 5 अप्रैल के लगेगी स्पेशल लोक अदालत, मिनटों में निपटाएं पुराने चालान, जानिए कब और कैसे करें अप्लाई

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पूरे दफ्तर को खाली करवाकर उसकी तलाशी ली गई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : हाई कोर्ट, स्कूलों… बम की 1000 से ज्यादा फर्जी धमकी देने वाला गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने मैसूर से ऐसे दबोचा

पुलिस ने कहा कि साइबर टीमें ई-मेल के ओरिजिन और भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. साथ ही पुलिस आगे की जांच भी कर रही है.

बता दें, दिल्ली पुलिस ने हाल ही कर्नाटक के मैसूर से 47 साल के श्रीनिवास लुईस को गिरफ्तार किया है. यह वही शख्स है जिसने पिछले कुछ समय से देशभर के स्कूलों, अदालतों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां देकर कोहराम मचा रखा था. आरोपी ने एक या दो नहीं बल्कि 1000 से भी ज्यादा डराने वाले मैसेज भेजकर सुरक्षा एजेंसियों की नाक में दम कर दिया था.

First published on: Apr 01, 2026 03:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.