---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में बीच बाजार व्यापारी से 80 लाख की लूट, बदमाश फरार; Video हुआ वायरल

दिल्ली के लाहौरी गेट थाना इलाके में व्यापारी से करीब 80 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।

---विज्ञापन---

दिल्ली के लाहौरी गेट थाना इलाके में हवाला व्यापारी से करीब 80 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। यह लूट बीच बाजार में कई लोगों के सामने की गई। व्यापारी को लूटने के लिए बदमाश ने पहले फायरिंग की और फिर रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। बता दें, घटना हवेली हैदर कुली चांदनी चौक की है। इस लूट का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में दिखा लूट का पूरा मामला

वायरल वीडियो में दिखा कि एक व्यापारी हवेली हैदर कुली चांदनी चौक में बैग लेकर जा रहा है और आसपास की दुकानों पर लोग भी मौजूद हैं। इसी दौरान उसके पीछे-पीछे एक बदमाश आकर उस पर पिस्टल सटा देता है, जिससे व्यापारी डर जाता है। इसके बाद बदमाश व्यापारी से बैग छीनकर भाग जाता है। हालांकि, इस बीच व्यापारी बैग न छीनने का अनुरोध भी करता है, लेकिन वह नहीं माना और फायरिंग करते हुए बैग लेकर फरार हो गया।

---विज्ञापन---

पुलिस की टीम जांच में जुटी

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कई अलग-अलग पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। इसके साथ ही पुलिस व्यापारी से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हवेली हैदर कुली चांदनी चौक में एक व्यापारी से 80 लाख रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- दिल्ली में कहां हुई घर में घुसकर दिनदहाड़े लूट? दंपती को बनाया बंधक

First published on: Mar 18, 2025 10:18 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola