हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Election Poll of Polls: पोल ऑफ पोल्स में BJP को बढ़त, AAP को नुकसान, कांग्रेस का क्या रहा हाल?

Delhi Assembly 2025 Exit Poll of Polls: राजधानी में कुल 70 विधानसभा सीट हैं, यहां 13000 से अधिक पोलिंग बूथ बनाए गए थे। दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं।

विज्ञापन

Delhi Assembly 2025 Exit Poll of Polls: दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान का समय खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हुए। करीब 10 एग्जिट पोल में से 8 में BJP को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। जबकि 2 में AAP की सरकार बनने का अनुमान है। 10 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 39 प्लस, आप को लगभग 30 प्लस और कांग्रेस को 01 से 03 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली में सरकार बनाने के लिए कुल 36 सीटों की जरूरत होती है

जानकारी के अनुसार मैट्रिज, पीपुल्स इनसाइट, पीपुल्स पल्स, जेवीसी पोल्स, पी-मार्क चाणक्य स्ट्रेटजीज, पोल डायरी, डीवी रिसर्च, वीप्रिसाइड और माइंड ब्रिक अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल किया। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं, यहां 13000 से अधिक पोलिंग बूथ बनाए गए थे। दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं। बता दें दिल्ली में सरकार बनाने के लिए कुल 36 सीटों की जरूरत होती है।

अलग-अलग एग्जिट पोल में बीजेपी को मिल रही बढ़त

अलग-अलग एग्जिट पोल पर नजर डालें तो Matrize के एग्जिट पोल में 35 से 40 सीट पर बीजेपी को बढ़त मिली दिखाई गई है। Matrize के अनुसार आप को 18 से 25 सीट, कांग्रेस को 0 से 2 और अन्य को 0 से 1 सीट मिल सकती हैं। Poll Dairy के एग्जिट पोल में 42 से 50 सीट पर बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। Poll Dairy के अनुसार आप को 18 से 25 सीट, कांग्रेस को 0 से 2 और अन्य को 0 से 1 सीट मिल सकती हैं।

विज्ञापन
सर्वे एजेंसी आप बीजेपी कांग्रेस
मैट्रिक 32-37 35-40 0-1
पीपुल्स इनसाइड 25-29 40-44 0-1
पीपुल्स पल्स 10-19 51-60 0-0
जेवीसी पोल्स 22-31 39-45 0-2
डीवी रिसर्च 26-34 36-44 0
पोल डायरी 18-25 42-50 0-2
चाणक्य स्ट्रेटजीज 25-28 39-44 2-3
P MARQ 21-31 39-49 0-1
वीप्रिसाइड 46-52 18-23 0-1
माइंड ब्रिंक 44-49 21-25 0-1

इन दो एग्जिट पोल में आप को बढ़त

माइंड ब्रिंक के एग्जिट पोल में आप को 44 से 49 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 21 से 25 सीट मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस को केवल 1 सीट मिल सकती है। इसके अलावा WEEPRESIDE के एग्जिट पोल में 46 से 52 सीट पर आप को बढ़त मिलती दिख रही है। WEEPRESIDE के अनुसार बीजेपी को 18 से 23 सीट, कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Exit Poll: सर्वे में कौन बना CM के तौर पर पहली पसंद, किसने दी केजरीवाल को टक्कर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola