Delhi: 'अब अगला नंबर केजरीवाल का...', पेशी पर आए ठग सुकेश का बड़ा दावा, कहा- सबका पर्दाफाश करूंगा

Delhi, Delhi News, Sukesh Chandrashekhar, Conman Sukesh Chandrasekhar, Patiala House Court, Manish Sisodia, Delhi Liquor Policy, Delhi Lieutenant-Governor Vinai Kumar Saxena

अरविंद केजरीवाल और ठग सुकेश चंद्रशेखर।

Delhi: दिल्ली में गिरफ्तार ठग सुकेश चंद्रशेखर ने शुक्रवार को दावा किया कि अब शराब नीति घोटाले में सच्चाई की जीत हुई है। अब अगला नंबर केजरीवाल का है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी गिरफ्तारी होगी। सुकेश ने यह बयान पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के वक्त दिया।

विज्ञापन

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी मनी लॉन्ड्रिंग और कई लोगों के ठगने के आरोप में जेल में बंद हैं। सुकेश आप पार्टी और उनके नेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाते रहते हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1634104042069676035?s=20

सुकेश का दावा- मेरा शराब नीति से कोई कनेक्शन नहीं

सुकेश ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल एक किंगपिन हैं। दावा किया कि हर एक को वे बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि शराब नीति मामले में और गिरफ्तारियां होंगी। लेकिन मेरा शराब नीति से कोई लेना-देना नहीं है। आप नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘सच्चाई की जीत हुई है और अगले अरविंद केजरीवाल होंगे।’

विज्ञापन

सुकेश ने केजरीवाल और जैन के खिलाफ लिखा था लेटर

सुकेश ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को कई पत्र लिखे हैं, जिसमें सीएम केजरीवाल पर पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर और अन्य के खिलाफ दायर शिकायतों को वापस लेने के लिए परेशान करने पर मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

केजरीवाल के खिलाफ उठाई थी सीबीआई जांच की मांग

इससे पहले सुकेश ने कथित धमकी और भ्रष्टाचार के लिए केजरीवाल और अन्य के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी और आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये देने का दावा किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें आप नेता सत्येंद्र जैन और तत्कालीन डीजी जेल संदीप गोयल की ओर से जेल प्रशासन से धमकी मिली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ