Chand Bagh jewelry shop robbery: उत्तर पूर्वी दिल्ली के चांदबाग इलाके में रविवार शाम को बड़ी वारदात हो गई। यहां दयालपुर थाना क्षेत्र में शाम करीब 3 बजे हथियार बंद 4 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने शॉपिंग करने आए ग्राहकों को भी नहीं बख्शा। मामले में पुलिस टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
ऐसे अंजाम दी वारदात
चांद बाग के गली नंबर 4 में स्थित एक ज्वैलरी की शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने गन पॉइंट पर बंधक बनाकर कैश और गहने लूट लिए। जब यह घटना हुई उस समय दुकान के मालिक सादिक काउंटर पर लोगों को गहने दिखा रहे थे। सादिक ने बताया कि 4 बदमाश दुकान के अंदर घुसे और शटर नीचे गिरा दिया। इसके बाद गन पॉइंट पर गहने और नकदी लूट ली। इस दौरान उन्होंने दुकान में मौजूद ग्राहकों को भी नहीं छोड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। अधिकारियों के अलावा फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः ‘सोनम रघुवंशी’ केस जैसा एक और कांड, सोनिया ने प्रेमी संग मिलकर मिटाया ‘सिंदूर’, सुलझी मर्डर मिस्ट्री
सर्राफा व्यापारी ने बताई पूरी कहानी
लूट को लेकर एक सर्राफा व्यापारी अब्दुल कलाम ने बताया कि 4 नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। दिन में करीब 3 बजे यह घटना हुई है। एक बदमाश दुकान के बाहर बाइक पर था जबकि 3 बदमाश दुकान के अंदर घुसे और शटर गिरा दिया। इस दौरान दुकान में काम करने वाले लड़के ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद बदमाश करीब 1 किलो सोना और 3 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। कलाम ने बताया कि लूटे गए सोने-चांदी की बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ेंः Instagram पर अश्लील फोटो-वीडियो से महिला को किया ब्लैकमेल, रिश्तेदार निकला आरोपी
संबंधित खबरें
LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
10 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
16 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
16 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines