हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi Car Blast LIVE: अल-फलाह यूनिवर्सिटी का लाइसेंस हुआ रद्द, AIU ने लिया बड़ा एक्शन

Delhi Car Blast LIVE Updates: दिल्ली में कार ब्लास्ट केस में नई-नई परतें खुलकर सामने आ रही हैं. इस मामले में कार चलाने वाले उमर के DNA की पुष्टि हो चुकी है. साथ ही बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट ने इसे आतंकवादी हमला बताया.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Live Updates

18:22 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: हरियाणा पुलिस अल फलाह यूनिवर्सिटी से निकली

Delhi Car Blast LIVE: हरियाणा पुलिस के जवान फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकलते हुए, जहां फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले की जांच चल रही है.

डॉ. मुजम्मिल फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय में कार्यरत था.

17:11 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: लाल किले के पास निरीक्षण कर रही दिल्ली पुलिस

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली पुलिस के जवान लाल किले के पास आतंकी हमले वाली जगह का निरीक्षण कर रहे हैं; इलाके में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

17:02 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू ने बोत्सवाना के गैबोरोन में पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

Delhi Car Blast LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बोत्सवाना के गैबोरोन में दिल्ली आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा.

'अपना संबोधन शुरू करने से पहले, मैं दिल्ली विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवार और मित्रों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहती हूं. मैं आप सभी से पीड़ितों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखने का आग्रह करती हूं.'

14:09 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: हम दोस्त नहीं थे- डॉ. अभिषेक

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले में पूछताछ कर रहे डॉ. आरिफ के फ्लैटमेट डॉ. अभिषेक का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 'हम दोस्त नहीं थे. शुरुआत में जब हम यहां आए तो हमें हॉस्टल नहीं मिला, इसलिए रेजिडेंट डॉक्टर आमतौर पर फ्लैट किराए पर ले लेते हैं.'

13:26 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: अल-फलाह विश्वविद्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने एक नोटिस जारी किया है. इसमें फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय को अपनी वेबसाइट पर गलत मान्यता प्रदर्शित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

12:36 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: शाहीन सईद का कच्चा चिट्ठा

विस्फोट मामले की एक आरोपी डॉ. शाहीन सईद, 1 सितंबर 2012 से 31 दिसंबर 2013 तक कानपुर मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग की प्रमुख रही है. 2012 में, डॉ. शाहीन सईद ने कानपुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद अपना मेडिकल फॉर्म जमा किया.

11:49 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला पहुंचने से पहले कई जगह गया था उमर

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में सामने आया कि लाल किला पहुंचने से पहले आरोपी उमर कई जगह पर गया था. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और फरीदाबाद से दिल्ली आते देखा गया है. बदरपुर बॉर्डर के रास्ते वह दाखिल हुआ.

10:54 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: कमरा नंबर 13 पुलिस ने सीज किया

अल-फलाह यूनिवर्सिटी का कमरा नंबर 13 पुलिस ने सीज कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, सभी आतंकियों की इसी कमरे में मीटिंग होती थी. उमर और मुजम्मिल इसी कमरे में रहते थे. हालांकि, ये मुजम्मिल के नाम पर अलॉट था.

10:47 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: भड़काऊ पोस्ट करने वाले गिरफ्तार

दिल्ली ब्लास्ट पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोप में असम में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

09:56 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली पुलिस ने की पुष्टि

दिल्ली पुलिस ने वायरल सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि की है. इस फुटेज में आरोपी डॉ उमर उन नबी को लाल किले के पास तुर्कमान गेट मस्जिद में देखा जा गया है.

09:52 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: उमर और मुजम्मिल की डायरियां बरामद

जानकारी के मुताबिक, आरोपी उमर और मुजम्मिल की डायरियां बरामद हुई हैं. इनमें 8 से 12 नवंबर की तारीखें लिखी थीं. डायरियों में करीब 25 लोगों के नाम लिखे थे, जो फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे.

08:58 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: लाजपत राय मार्केट में एक शव का अंग मिला

एफएसएल और दिल्ली पुलिस की एक टीम को विस्फोट स्थल के पास न्यू लाजपत राय मार्केट में एक शव का अंग मिला है. शव के अंग को फोरेंसिक जांच के लिए ले जाया जा रहा है.

08:26 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अब लाल किला मेट्रो स्टेशन को अगला आदेश आने तक बंद करने का ऐलान किया गया है. बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से चालू रहेंगे.

08:22 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: चार जगहों पर थी विस्फोट की योजना

दिल्ली आतंकी विस्फोट में बड़ा दावा किया जा रहा है. इसमें कहा गया कि 'लगभग आठ संदिग्धों ने चार जगहों पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की योजना बनाई थी. उनकी योजना दो-दो के समूहों में चार शहरों में जाने की थी.

08:21 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: डीएनए टेस्ट से हुई पुष्टि

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले में डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई है कि लाल किले के पास विस्फोट करने वाला डॉ. उमर उन नबी था. दिल्ली पुलिस ने बताया कि 'विस्फोट के बाद, उसका पैर स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंस गया था. उसका डीएनए सैंपल उसकी मां से मिलान खाता है.

08:19 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: धमाके में 12 लोगों की मौत

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले में मृतकों की संख्या बढ़ गई है. इस धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि कुल 21 नमूने एफएसएल भेजे गए हैं.

07:31 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्या कहा?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने का दिल्ली ब्लास्ट पर बयान सामने आया है. उन्होंने दिल्ली में हुए विस्फोट आतंकवादी हमला बताया. उन्होंने जांच में देश के पेशेवर रवैये की सराहना भी की है.

07:28 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: 19 अक्टूबर को शुरू हुई थी कार्रवाई

देश में आतंकी नेटवर्क को लेकर कार्रवाई 19 अक्टूबर को शुरू हुई थी. उस वक्त कश्मीर के नौगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के आपत्तिजनक पोस्टर मिले थे. जिसके बाद एक FIR दर्ज की गई. अगले दिन, तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था. इसमें आरिफ निसार, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद का नाम शामिल है.

07:01 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: वारदात वाली जगह की ताजा तस्वीरें

आज सुबह उस जगह से ताजा तस्वीरें सामने आईं, जहां 10 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था. इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई.

07:00 (IST) 13 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: केंद्रीय कैबिनेट ने बताया आतंकवादी हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार (12 नवंबर, 2025) को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट को एक 'आतंकवादी घटना बताया. जिसमें जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और निर्देश दिया कि अपराधियों और उनके सहयोगियों को बिना किसी देरी के सजा दिलाने के लिए जांच की जाए.

Delhi Car Blast LIVE Updates: 10 नवंबर की शाम को दिल्ली में लाल किला के पास धमाका हुआ. इस हमले को सरकार ने ‘आतंकवादी घटना’ बताया है. दरअसल, बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के दौरे से वापस आए. वापसी करते ही पीएम ने धमाके में घायलों से मुलाकात की. धमाके के बाद से ही देशभर में अलग-अलग जगह पर छापेमारी की जा रही है. इस हमले के तार कई राज्यों से जुड़े नजर आ रहे हैं. खासकर जम्मू-कश्मीर में कई जगह पर पुलिस का सर्च अभियान चलाया जा रहा है. धमाके से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola