दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने दिल्ली में पर्यटन को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व सीएम केजरीवाल के आधिकारिक आवास शीशमहल को टिकट लगाकर दिल्लीवालों को दिखाया जाएगा। सीएम ने कहा दिल्ली में नया टूरिज्म सर्किट बनाया जाएगा। इसमें युद्ध स्मारक, कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री संग्रहालय, नया संसद भवन को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली विंटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सास्कृंतिक कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल और काॅन्सर्ट जैसे इवेंट्स रखे जांएगे। पर्यटन के विकास के लिए 30 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया है।
बजट में संकल्प पत्र की घोषणाओं पर फोकस
बता दें कि दिल्ली सरकार के बजट में सीएम ने अधिकांश वे सभी घोषणाएं की जो बीजेपी के संकल्प पत्र में थी। सीएम ने कहा कि केजरीवाल ने अपने फायदे के लिए आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दी। वे चाहते थे योजना में उनका भी नाम चलाया जाए। ताकि उनका प्रचार हो। उनकी जिद के कारण दिल्ली के लोगों को सालों तक योजना का लाभ नहीं मिला।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर ये बड़े ऐलान
सीएम ने बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर कभी कई बड़े ऐलान किए। स्कूलों में नई कम्प्यूटर लैब के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं स्मार्ट क्लास के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है। शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं हाॅस्पिटलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्राथमिक सेवाओं के विस्तार पर भी काम होगा।
ये भी पढ़ेंः मुफ्त इलाज के साथ दिल्ली में डबल हेल्थ बेनिफिट! आयुष्मान भारत योजना पर क्या है सरकार का प्लान?
दलाली में खर्च पैसों से करेंगे रिकवरी
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्वास नगर विधायक ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि बजट का पैसा दलाली में ख़र्च किए गए पैसों की रिकवरी से किया जाएगा आबकारी नीति में ग़लत तरीक़े से इस्तेमाल हुए पैसे की रिकवरी से होगा जनता से जो भी वादा किया है वो BJP की सरकार पूरा करेगी बार बजट के ज़रिए हर क्षेत्र में विकास होगा।
इकनॉमिक सर्वे अनिवार्य नहीं है, कई परिस्थितियों में सीधे बजट पेश किया जा सकता है क्योंकि CAG की रिपोर्ट और तमाम चीज़ें पेश होनी थी इस वजह से बजट को पेश किया गया।
ये भी पढ़ेंः 5 रुपये में भरपेट भोजन, दिल्ली में 100 जगहों पर खुलेगी अटल कैंटीन, बजट में बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
दिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
8 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 mins agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
45 mins agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 hr agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
8 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
17 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines