हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi Car Blast: धमाके वाली जगह से 5 ताजा अपडेट आए सामने, 3 लोग थे कार में, हरियाणा नंबर से रजिस्टर्ड

Delhi Lal Qila Near Blast Spot Five Updates: दिल्ली में लाल किले के पास धमाके वाली जगह से पांच ताजा अपडेट सामने आए हैं. आई20 कार में धमाका होने की बात सामने आई है. धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, गृहमंत्री अमित शाह भी घटनास्थल का दौरा करने वाले हैं.

विज्ञापन

Delhi Lal Qila Near Blast Spot Five Updates: दिल्ली में लाल किले के पास धमाके वाली जगह से पांच ताजा अपडेट सामने आए हैं. पहले अपडेट के मुताबिक, धमाके में तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. धमाका आई20 कार में हुआ, जिसमें वो लोग मौजूद थे. उसी कार में धमाका हुआ तो उसके परखच्चे उड़ गए. फायर ब्रिगेड की टीम के मुताबिक, सबसे पहले कार में धमाका होने की कॉल मिली थी, लेकिन धमाका इतना बड़ा होगा, यह किसी ने भी सपने में सोचा न होगा. धमाके में घायल हुए 30 लोगों को अस्पताल में ले जाया गया, जिनमें से 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने भी माना कि धमाका सामान्य नहीं था. हर चीज की बेहद बारीकी से जांच की जा रही है.

धमाके वाली कार हरियाणा के नंबर वाली

दूसरे अपडेट के मुताबिक, धमाके वाली कार का रूट देखा जा रहा है और उसकी नंबर प्लेट हरियाणा की बताई जा रही है। सुभाष मार्ग के पूरे रास्ते के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.
तीसरे अपडेट के मुताबिक, धमाके के बाद कार के नीचे कोई गड्ढा देखने को नहीं मिला, इससे माना जा रहा है कि धमाका आईडी ब्लास्ट से नहीं हुआ.

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?

चौथे अपडेट के मुताबिक धमाका बहुत जबरदस्त था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे जान-माल और शरीर के अंगों की क्षति देखकर स्तब्ध रह गए. एक स्थानीय दुकानदार ने एएनआई को बताया कि उसने अपने जीवन में इतना जोरदार विस्फोट कभी नहीं सुना. “विस्फोट के कारण वह तीन बार गिरे. ऐसा लगा जैसे सब मर जाएंगे…” इस घटना में कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, पास पहुंचे तो सड़क पर शवों के टुकड़े बिखरे देखे. कोई समझ नहीं पाया कि क्या हुआ.

विज्ञापन

चांदनी चौक को पूरी तरह बंद किया

पांचवें अपडेट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने भी माना कि धमाका सामान्य नहीं था. सभी एजेंसियां, एफएसएल, एनआईए हर चीज की बेहद बारीकी से जांच की जा रही है. धमाके के बाद चांदनी चौक को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी प्रमुख, एनआईए और पुलिस कमिश्नर से बात की. धमाके में ज्यादातर लोगों को कमर के नीचे चोट पहुंची.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola