दिल्ली में बीजेपी का कैसा होगा मंत्रिमंडल, क्या आलाकमान महिला विधायक पर खेलेगा दांव?

Delhi BJP Cabinet Formation : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने सबको चौंका दिया। BJP ने आप को करारी शिकस्त दी। अब लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि दिल्ली में भाजपा का मंत्रिमंडल कैसा होगा?

BJP

Delhi BJP Cabinet Formation : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड जीत मिली और आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी की इस जीत के साथ राजधानी में सरकार के गठन को लेकर मंथन तेज है। इसे लेकर भाजपा हाईकमान और दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा चल रही है। किसी महिला विधायक को दिल्ली की कमान मिल सकती है। आइए जानते हैं कि बीजेपी का मंत्रिमंडल कैसा होगा?

विज्ञापन

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में चुने गए विधायकों में से कोई मुख्यमंत्री बनेगा। ऐसे में जो कयाए लगाए जा रहे थे कि कोई बाहरी भी सीएम बन सकता है, इस पर विराम लग गया। कोई महिला विधायक भी सीएम बन सकती हैं। भाजपा दिल्ली में डिप्टी सीएम भी बना सकती है। दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलितों को प्रतिनिधित्व मिल सकता है, जिसके जरिए दिल्ली के वोटरों को साधना चाहती है।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम का रह सकता है कॉन्सेप्ट

विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले कुछ चुनावों से भाजपा में डिप्टी सीएम का कॉन्सेप्ट देखने को मिल रहा है। इसी तहत दिल्ली में भी डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। बीजेपी सीएम की रेस में परवेश वर्मा के नाम की चर्चा तेज है। हालांकि, इसे लेकर अभीतक बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन

ढाई दशक के बाद दिल्ली में खिला कमल

ढाई दशक के बाद दिल्ली में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस और अमेरिका दौरे से लौटने के बाद दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ