---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

अरविंद केजरीवाल से कहां हो गई गलती? अन्ना हजारे ने बताई दिल्ली चुनाव में हार की बड़ी वजह

Anna Hazare On Arvind Kejriwal : दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली। अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई बड़े नेता भी चुनाव हार गए। इसे लेकर अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव में हार की बड़ी वजह बताई।

---विज्ञापन---

Anna Hazare On Arvind Kejriwal : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड जीत मिली और भ्रष्टाचार के मुद्दे से जन्मी आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली। आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट नई दिल्ली से हार गए। बीजेपी के परवेश वर्मा ने उन्हें करारी शिकस्त दी। दिल्ली में आप की हार की क्या वजह है? सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने खुद बताया।

अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि पहले वे कहते थे कि सारी जिंदगी एक छोटे से कमरे में रहेंगे और उसे कभी नहीं बदलेंगे। बाद में सुनने में आया कि उन्होंने शीश महल बना दिया है, यही उनकी सबसे बड़ी गलती है। खुशी बाहर नहीं, बल्कि अपने भीतर मिलती है। समाज के लिए अच्छा काम करने से व्यक्ति भीतर से खुश होता है। उन्हें यह बात समझ में नहीं आई। अगर यह बात समझ लेते हैं तो वे कभी ‘शीश महल’ बनाने के बारे में नहीं सोचते।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल की विधायकों के साथ बैठक खत्म, आतिशी ने बताया- AAP का क्या है अगला प्लान?

---विज्ञापन---

अरविंद केजरीवाल ने यही गलती कर दी : अन्ना हजारे

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यही गलती कर दी। पहले उन्होंने कहा था कि वे छोटे कमरे में रहते हैं और आगे भी रहेंगे। बाद में शीश महल बनाया। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र 90 साल है। मैं भी शीश महल बना सकता था, लेकिन आज भी मेरे पास सिर्फ सोने के लिए बिस्तर और खाने के लिए प्लेट के अलावा कुछ नहीं है। ऐसे जीवन में आनंद है। लखपति-करोड़पति को भी यह आनंद नहीं मिलता है। आनंद बाहर नहीं बल्कि अपने भीतर मिलता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दिल्ली में कब होगा शपथ ग्रहण समारोह? सामने आ गया बीजेपी का ये प्लान!

‘दूसरों की सेवा करने से मिलता है आनंद’

---विज्ञापन---

उन्होंने अरविंद केजरीवाल को सीख देते हुए कहा कि समाज के लिए जितना अच्छा काम करेंगे, उतना अंदर से आनंद मिलता है। दूसरों की सेवा करने से आनंद मिलता है, ये उन्हें ध्यान में नहीं रहा। अगर यह ध्यान में रहता तो शीश महल नहीं बनाते।

First published on: Feb 09, 2025 06:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola