Delhi Assembly Elections: दिल्ली में समाजवादी पार्टी आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो करेंगे। 30 जनवरी को रिठाला विधानसभा सीट पर केजरीवाल और अखिलेश यादव का रोड शो होगा। अखिलेश यादव के साथ-साथ कई सपा सांसद भी आप के लिए प्रचार करते दिखाई देंगे। कैराना से सांसद इकरा हसन भी AAP के लिए प्रचार करेंगी। सपा के ऐलान के बाद इंडिया ब्लॉक में टूट की चर्चाएं तेज हो गई थीं। वहीं, अखिलेश यादव ने कहा था कि इंडिया ब्लॉक टूटा नहीं है। जब इंडिया ब्लॉक के गठन की बात सामने आई थी, तब कहा गया था कि जो रीजनल पार्टी जहां मजबूत है, उस पार्टी को इंडिया अलांयस और भी मजबूत करेगा।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार
अखिलेश ने कहा था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी मजबूत है, इसलिए उन्होंने आप का समर्थन किया है। इंडिया अलायंस को आप के साथ रहना चाहिए। आप मजबूत पार्टी है, इसलिए सपा उसका सपोर्ट कर रही है। टीएमसी भी आप का साथ दे रही है। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि जब इंडिया ब्लॉक बना था, तब उन्होंने तय किया था कि जहां क्षेत्रीय दल मजबूत होंगे, उन्हें बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में उतारेंगे।
तमिलनाडु में डीएमके और झारखंड में जेएमएम इसका उदाहरण हैं। दिल्ली में अगर कोई बीजेपी को हरा सकता है तो वह आप है। इसलिए वे इसका सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस, आप और सपा भी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं, लेकिन दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और आप अलग-अलग लड़ रही हैं। ऐसे में सपा अब आप के समर्थन में उतर गई है।
यह भी पढ़ें:Delhi Election: दिल्ली की इस सीट पर पूर्वांचली मतदाताओं का रुख तय करेगा हार-जीत, जानें समीकरण
इससे पहले लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस मिलकर लड़ी थीं। यूपी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा का साथ दिया था। इससे पहले एनसीपी (एसपी) सुप्रीमो शरद पवार का बयान भी सामने आया था। पवार ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की तरह अलग चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
6 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
40 mins agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
1 hr agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
17 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
19 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines