Delhi-NCR की शादियों में कॉन्ट्रैक्ट वाली चोरी, क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 4 दबोचे

Delhi Crime News: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 4 ऐसे चोरों को अरेस्ट किया है, जो दिल्ली-एनसीआर में कॉन्ट्रैक्ट चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट लिया जाता है और घटना को अंजाम देेने वाले एमपी से आते हैं।

Contract Theft in Delhi-NCR Wedding

Contract Theft in Delhi-NCR Wedding

विज्ञापन

दिल्ली से राहुल प्रकाश की रिपोर्ट।

Contract Theft in Delhi-NCR Wedding: दिल्ली-एनसीआर में होने वाली शादी में चोरियों पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 लोगों को अरेस्ट किया है। ये लोग बैंड बाजा बारात के नाम से जाने जाते हैंए जो मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में कड़िया और गुलकशी गांव के हैं। ये अपने गांव से दूसरे की परिवार के लोगों को कॉन्ट्रैक्ट में लेकर आते थे जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल होती थी।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में चोरों ने खुलासा करते हुए बताया कि बच्चे और महिलाएं बैंक्विट हॉल में शादियों के दौरान बैग या लेडीज पर्स उड़ा लेते थे और इसे अंजाम देने के लिए पूरा गैंग बारात घर से लेकर रेलवे स्टेशन तक फैले रहते थे। इसमें परिवार के लोग समेत कई अलग-अलग किरदार को इस्तेमाल किया जाता था।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

इस गैंग का सरगना राजू है इनके पास से 5 मोबाइल फोन और 13 सिमकार्ड मिले हैं। पूछताछ करने पर बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है। इस गैंग ने अलीपुर, हरियाणा के हिसार और मैदानगढ़ी समेत कई इलाकों में चोरी करना स्वीकार किया है। इनके सभी साथी एक ही लोकेशन से आते हैं। इतना ही नहीं पूछताछ में चोरों ने बताया कि कोई साथी अगर अरेस्ट हो जाता है तो और उसे जमानत मिल जाती है तो वह कभी दोबारा पेश नहीं होता है। इसलिए क्राइम ब्रांच काफी समय से इस गैंग की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की मानें तो इस गैंग में महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कॉन्ट्रैक्ट में चोरी करने के लिए चोर पूरे देश में जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिए इनकी पहचान हुई है।। चोरी किया गया माल मध्यप्रदेश में अपने गांव लेकर जाते थे। फिलहाल पुलिस उनके और साथियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ