क्या होती है CRPF की Z सिक्योरिटी? जो हमले के बाद CM रेखा गुप्ता को मिली

CM Rekha Gupta Z Security: बीते दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक देखने को मिली। उन पर हमले के बाद सीएम की सिक्योरिटी में बड़ा बदलाव किया गया है। इसका आदेश खुद होम मिनिस्ट्री की तरफ से आया है। अब से उनके साथ CRPF के जवान भी रहेंगे।

CM Rekha Gupta Z+ Security

Photo Credit- News24GFX

CM Rekha Gupta Z Security: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर ‘जन सुनवाई’ के दौरान हमला हुआ। इसके बाद से उनकी सिक्योरिटी में बदलाव कर दिया गया है। दरअसल, जनसुनवाई के दौरान आम लोग उन तक अपनी समस्या लेकर पहुंचते थे। इसी दौरान बीते दिन सीएम पर हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस हमले में उनको गंभीर चोटें आई हैं। सुरक्षा को देखते हुए अब उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। बता दें कि रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी सेंट्रल की तरफ से दी जा रही थी। वहीं, दिल्ली पुलिस की तरफ से उन्हें Z+ सिक्योरिटी दी जा रही थी, अब उनको CRPF की Z कैटिगरी सुरक्षा दी जाएगी। जानिए Z+ और Z सिक्योरिटी क्या होती है और किन हालातों में ये दी जाती है?

विज्ञापन

सीएम रेखा गुप्ता को मिली Z सिक्योरिटी

Z श्रेणी की सुरक्षा केंद्र सरकार देती है। यह सबसे हाई सुरक्षाओं में से एक है। अब सीएम रेखा के साथ हर समय 20 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी रहेंगे। साथ ही सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर और एस्कॉर्ट की गाड़ियां भी उनके काफिले में शामिल रहेंगी। दिल्ली की सीएम को CRPF के जवान सिक्योरिटी के तौर पर दिए गए हैं, जो आज सुबह ही उनके आवास पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

क्या होती है Z+ सिक्योरिटी?

Z+ सिक्यरिटी देश की सबसे हाई सिक्योरिटी मानी जाती है। यह VVIP कैटेगरी की सुरक्षा होती है। इसमें 36 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं। इसमें NSG और SPG के कमांडो लगाए जाते हैं। इसमें जो पहला घेरा होता है, उसकी जिम्मेदारी NSG को दी जाती है। वहीं, दूसरा घेरा SPG कमांडो के जिम्मे होता है।

विज्ञापन

इसके अलावा, ITBP और CRPF के जवान भी Z+ सिक्योरिटी में शामिल रहते हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से इन्हें हर तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। वह हर समय बुलेट प्रूफ जैकेट पहने रहते हैं।

कितनी तरह से दी जाती है सुरक्षा?

देश में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है। बड़े नेताओं को Z, Z+, Y और X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी जाती है। जिन लोगों को ये सिक्योरिटी दी जाती है, उनमें सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, बड़े नेता और अधिकारी भी शामिल होते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ