हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CM रेखा गुप्ता ने आजादपुर मंडी का किया निरीक्षण, तय समय में विकास कार्य कराने की दी हिदायत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सरकार की प्रतिबद्धता. पढ़िए दिल्ली से दिव्या अग्रवाल की रिपोर्ट.

विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का ऑन ग्राउंड निरीक्षण किया.

यहां DMRC और PWD द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली. सभी संबंधित विभागों को स्थानीय नागरिकों के आवागमन और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं.

साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना पूरे किए जाएं, ताकि जनता को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें;दिल्ली में अप्रैल की बारिश ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड, जानिए- कब तक मिलेगी गर्मी से राहत?

आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई, कूड़ा उठान और बेहतर प्रबंधन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

दिल्लीवासियों के लिए हम बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और उनकी जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित कर रहे हैं. वर्षों से उपेक्षित क्षेत्रों में भी नए विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है, और इन्हें समय पर पूरा कर जनता को समर्पित करने के लिए हमारी सरकार 24×7 मिशन मोड में कार्य कर रही है.

यह भी पढ़ें;Delhi New Rule: दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों की मौज खत्म, अब हर विभाग में बायोमेट्रिक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola