Electricity connections within 24 hours: नया बिजली कनेक्शन अप्लाई करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब महज 24 घंटे में लोगों को बिजली कनेक्शन मिलेगा, ये अस्थायी बिजली कनेक्शन होगा। बस इसके लिए आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी कागजात देने होंगे। इसके अलावा एक डिमांड नोट लगेगा, फिलहाल दिल्ली में बिजली कंपनी बीएसईएस ने ये सुविधा शुरू की है। बता दें बीएसईएस पूर्वी, मध्य, दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के 37 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति करती है।
इस नई स्कीम से क्या होगा फायदा
जानकारी के अनुसार बीएसईएस ने अपनी इस नई सुविधा का नाम तत्काल सेवा दिया है। कंपनी का मकसद है कि ने इससे रामलीला, दुर्गा पूजा, शादी आदि समारोहों में डीजल जनरेटरों का यूज कम करने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि दिवाली पर कई ऐसे कार्यक्रम होते हैं जिसमें 24 घंटे के भीतर और कुछ दिनों के लिए बिजली कनेक्शन देने से लोगों को पावर सप्लाई मुहैया करवाई जा सकेगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली से आगरा तक का सफर हुआ महंगा, यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ा टोल टैक्स, जानें कब से और कितना लगेगा चार्ज
जनरेटरों से होने वाला पॉल्यूशन कम होगा
कंपनी ने अपने सभी दफ्तरों में इसके लिए जरूरी सूचना दे दी है। कर्मचारियों को इन अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन के 24 घंटे के भीतर कनेक्शन देना सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया गया है। कंपनी के अनुसार इस नई योजना से धार्मिक आयोजकों को बिना किसी परेशानी के कनेक्शन मिल सकेगा। वहीं, इससे डीजल जनरेटरों से होने वाला पॉल्यूशन कम करने में मदद मिलेगी।
जनरेटरों के मुकाबले सुरक्षित ऑप्शन
वहीं, डीजल जनरेटरों के मुकाबले ये पावर सप्लाई सस्ती पड़ेगी। ये सुरक्षित है, इससे जनरेटरों से होने वाला ध्वनि प्रदूषण भी नहीं होगा। बता दें एनसीआर में वायु प्रदूषण को देखते हुए कमिशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के मार्गदर्शन में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू है।
संबंधित खबरें
LIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
17 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
17 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
18 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines