Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार देर रात 29 उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट जारी की। पार्टी ने इस लिस्ट में बागियों पर भरोसा जताया और आधी आबादी को तवज्जो दी। साथ ही भाजपा ने पूर्व सीएम के बेटे और 8 पार्षदों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं कि बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में क्या दांव खेला?
पूर्व सीएम के बेटे को मिला मौका
भाजपा ने अबतक दो लिस्ट के जरिए 58 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने दिल्ली के पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को टिकट दिया है। हरीश खुराना मोदी नगर से ताल ठोंकेगे, जहां से आप ने शिवचरण गोयल और कांग्रेस ने राजेंद्र नामधारी को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। यह पंजाबी-सिख बहुल इलाका है।
यह भी पढ़ें : Delhi: करावल नगर से कपिल मिश्रा लड़ेंगे चुनाव, देखें BJP की दूसरी लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट
आधी आबादी पर जताया विश्वास
बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया। पार्टी ने मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, मादीपुर से उर्मिला कैलाश गंगवाल और तिलक नगर से श्वेता सैनी को टिकट दिया है, जबकि नीलम पहलवान नजफगढ़ और प्रियंका गौतम कोंडली सीट से चुनाव लड़ेंगी। पिछले महीने ही प्रियंका गांधी ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन की थी।
पार्षदों को भी चुनावी मैदान में उतारा
बीजेपी की सेकंड लिस्ट में 8 पार्षदों को टिकट मिला, जिसमें कमल बागड़ी, मनोज कुमार जिंदल, नीलम पहलवान, उर्मिला कैलाश गंगवाल, गजेंद्र दराल, उमंग बजाज, प्रियंका गौतम और अनिल गौड़ शामिल हैं। वार्ड नंबर 80 से पार्षद कमल बागड़ी को बल्लीमारान सीट से उम्मीदवार बनाया गया, जबकि वार्ड 94 से पार्षद उर्मिला कैलाश गंगवाल को मादीपुर से, वार्ड 35 से पार्षद गजेंद्र सिंह दराल को मुंडका से चुनावी मैदान में उतारा गया। वार्ड 70 से बीजेपी पार्षद मनोज कुमार जिंदल सदर बाजार सीट से ताल ठोकेंगे। पार्टी ने वार्ड 128 से पार्षद नीलम पहलवान पर विश्वास जताया और उन्हें नजफगढ़ से प्रत्याशी बनाया। राजेंद्र नगर से वार्ड 139 से पार्षद उमंग बजाज को, सीलमपुर से वार्ड 228 से बीजेपी पार्षद अनिल गौड़ को मौका मिला। पार्षद प्रियंका गौतम कोंडली सीट से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने हरि नगर सीट से पूर्व मेयर श्याम शर्मा को प्रत्याशी बनाया।
यह भी पढ़ें : Delhi Elections: वो 12 सीटें, जिन पर उम्मीदवार घोषित करने को लेकर बीजेपी में फंसा पेंच
दूसरे दल से आए बागी भी लड़ेंगे चुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे दल के बागियों पर भरोसा जताया और मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काट दिया। मोहन सिंह बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को करावल नगर से उम्मीदवार बनाया गया, जबकि लक्ष्मी नगर से मौजूदा विधायक अभय वर्मा को टिकट मिला, क्योंकि दोनों नेता पूर्वांचली समाज से आते हैं। बीजेपी ने कांग्रेस से आए नीरज बसोया को कस्तूरबा नगर से मौका दिया, जबकि आप से आईं प्रियंका गौतम को कोंडली से टिकट मिला।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
14 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
23 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines