Delhi: करावल नगर से कपिल मिश्रा लड़ेंगे चुनाव, देखें BJP की दूसरी लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट

BJP Second List : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। अब राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं। इसी क्रम में बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी की। देखें भाजपा की पूरी लिस्ट।

kapil-mishra

करावल नगर से कपिल मिश्रा को मिला टिकट।

BJP Second List For Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को दिल्ली चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 29 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। पार्टी ने आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए कपिल मिश्रा को करावल नगर से उम्मीदवार बनाया, जबकि आप प्रत्याशी सत्येंद्र जैन के खिलाफ शकूर बस्ती से करनैल सिंह को टिकट दिया है।

विज्ञापन

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सीईसी के सदस्यों ने दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई। बीजेपी ने दिल्ली की 29 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

अबतक 58 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

अबतक बीजेपी ने दो लिस्ट के जरिए 58 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। अब पार्टी को सिर्फ 12 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना बाकी है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का करावल नगर से टिकट कट गया। वहीं, आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

विज्ञापन

जानें किसे कहां से मिला टिकट?

विज्ञापन
सीट उम्मीदवार के नाम
करावल नगर कपिल मिश्रा
नरेला राज करण खत्री
तिमारपुर सूर्य प्रकाश खत्री
मुंडका गजेंद्र दराल
किराड़ी बजरंग शुक्ला
सुल्तानपुर माजरा कर्म सिंह कर्मा
शकूर बस्ती करनैल सिंह
त्रि नगर तिलक राम गुप्ता
सदरबाजार
मनोज कुमार जिंदल
चांदनी चौक सतीश जैन
मटिया महल दीप्ति इंदौरा
बल्लीमारान कमल बागड़ी
मोती नगर हरीश खुराना
मादीपुर
उर्मिला कैलाश गंगवाल
हरि नगर श्याम शर्मा
तिलक नगर श्वेता सैनी
विकासपुरी पंकज कुमार सिंह
उत्तम नगर पवन शर्मा
द्वारका प्रद्युम्न राजपूत
मटियाला संदीप सहरावत
नजफगढ़ नीलम पहलवान
पालम कुलदीप सोलंकी
राजिंदर नगर उमंग बजाज
कस्तूरबा नगर नीरज बसोया
तुगलकाबाद रोहतास बिधूड़ी
ओखाला मनीष चौधरी
कोंड़ली प्रियंका गौतम
लक्ष्मीनगर अभय वर्मा
सीलमपुर अनिल गौड़

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ