VIDEO: दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को गोली मारकर लूटे 5 लाख रुपये, सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज वायरल

Delhi Crime News

Delhi Crime News: दिल्ली के शक्ति नगर, रूप नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर पांच लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। जानकारी के मुताबिक, वारदात को 14 जनवरी को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक अन्य बाइक पर सवार 42 साल के शख्स के दाहिने पैर में गोली दी। इसके बाद शख्स के पास से पांच लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

पीड़ित को अस्पताल में कराया भर्ती

पीड़ित की पहचान हन्नी कालरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें पांच लाख रुपये भुगतान के रूप में मिले थे। वे रकम लेकर जा रहे थे, इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा किया और फिर रूप नगर इलाके में गोली मारकर रकम लूट ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ