Delhi Schools Bomb Threat Call: दिल्ली में एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश हुई है। क्योंकि दिल्ली के 16 स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी DPS ईस्ट ऑफ कैलाश, सलवान स्कूल, मॉडर्न स्कूल और कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूलों ईमेल मिले हैं। धमकी मिलते ही स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। पैरेंट्स को छुट्टी का मैसेज भेज दिया गया।
दिल्ली पुलिस बम और डॉग स्कवाड के साथ स्कूलों का कोना-कोना खंगाल रही है। हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड अधिकारी ने मामले की पुष्टि की है। भटनागर इंटरनेशनल स्कूल को सुबह 4.21 बजे, कैम्ब्रिज स्कूल को सुबह 6.23 बजे और DPS अमर कॉलोनी को सुबह 6.35 बजे ईमेल मिली।
ईमेल में धमकी भरा यह संदेश लिखा
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूलों को जो ईमेल भेजा गया है, उसमें लिखा है कि यह ईमेल आपको सूचित करने के लिए है कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक हैं और हमें यकीन है कि आप अपने छात्रों के बैग की जांच नहीं करते हैं, जब वे स्कूल में एंट्री करते हैं। एक सीक्रेट डार्क वेब ग्रुप इस गतिविधि में शामिल है और कई लाल कमरे भी हैं। बम इतने शक्तिशाली हैं कि वे इमारतों को नष्ट कर सकते हैं और लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
आज से 14 दिसंबर तक, यानी आज और कल दोनों दिन में पैरेंट-टीचर मीटिंग होने वाली है। एक स्कूल अपने स्पोर्ट्स डे के लिए मार्चिंग कर रहा है, जिसमें छात्र इकट्ठा होते हैं। इसलिए 13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024 दोनों दिन आपके स्कूल के लिए एक बम विस्फोट का दिन हो सकते हैं। 14 दिसंबर को पैरेंट-टीचर मीटिंग है और यह वास्तव में एक अच्छा मौका है, बम विस्फोट करने का। हमारी मांगें पर विचार करके इस ईमेल का जवाब दें, अन्यथा बम विस्फोट कर दिए जाएंगे।
8 दिसंबर को भी मिली थी स्कूलों को धमकी
बता दें कि गत 8 दिसंबर को भी दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। वहीं धमकी मिलते ही स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी और बच्चों को घर भेज दिया गया था। पुलिस, डॉग स्क्वॉड, सर्चिंग स्क्वॉड, बम स्क्वाड और फायर ब्रिगेड ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया था। ईमेल भेजकर धमकी दी गई थी और 30 हजार अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांगी गई थी। इससे पहले मई 2024 में भी 150 से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे।
आज इन स्कूलों में मिली धमकी
1.) Bhatnagar Public School, Paschim Vihar
4.) Cambridge School, Srinivas Puri
5.) Venkatesh Public School, Rohini
6.) British School, Chanakyapuri
10.) SDP school, Defence colony
11.) Richmond Global School
12.) DAV Public School, Daryaganj
13.) Mount Caramel School