तरुण यादव कौन? जिन्हें AAP ने कैलाश गहलोत की सीट से दिया टिकट

Who Is Tarun Yadav : दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इसी क्रम में आप ने प्रत्याशी की तीसरी लिस्ट जारी की।

Tarun Yadav

कौन हैं तरुण यादव?

Who Is Tarun Yadav : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी की, जिसमें एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया। आप ने कैलाश गहलोत की सीट से नए चेहरे पर दांव लगाया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं तरुण यादव?

विज्ञापन

कौन हैं तरुण यादव?

विज्ञापन

तरुण यादव एक समाजसेवी हैं। दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में पिछले कई सालों से वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उनकी पत्नी का नाम मीना यादव है, जो पिछले दो बार से निर्दलीय पार्षण हैं। तरुण यादव और उनकी पत्नी मीना यादव ने बुधवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। इसके दो दिन बाद ही आप ने नजफगढ़ से तरुण यादव को अपना उम्मीदवार बना दिया।

विज्ञापन

नजफगढ़ से चुनाव लड़ेंगे तरुण यादव

विज्ञापन

आपको बता दें कि नजफगढ़ सीट से कैलाश गहलोत विधायक थे, लेकिन पिछले दिनों वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) को नजफगढ़ सीट से एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश थी। आप ने इस सीट से नए चेहरे को दांव लगाया और तरुण यादव को चुनावी मैदान में उतार दिया। हालांकि, भाजपा ने नजफगढ़ से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

विज्ञापन

AAP ने 32 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

आपको बता दें कि आप ने अबतक 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार दिए हैं। आप की पहली लिस्ट में 11, दूसरी में 20 और तीसरी में एक प्रत्याशी के नामों की घोषणा की गई। वहीं, कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ