JNU में The Sabarmati Report फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान पत्थरबाजी, ABVP ने लगाया ये आरोप

JNU The Sabarmati Report: जेएनयू में कुछ लोगों ने द साबरमती फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद बवाल मच गया।

JNU Sabarmati Report

जेएनयू

JNU The Sabarmati Report: दिल्ली की जानी-मानी जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) में विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ है। कुछ लोगों ने यहां पत्थरबाजी की है। जिसके बाद से बवाल मच गया। तस्वीरों पर भी पत्थर मारे गए। जबकि पोस्टर फाड़े गए। एबीवीपी ने पत्थरबाजी के पीछे लेफ्ट के छात्रों की साजिश बताई है।

विज्ञापन

एबीवीपी ने लगाया ये आरोप 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आरोप है कि लेफ्ट छात्रों की ओर से एबीवीपी के कार्यक्रम में हर बार बाधा डाली जाती है। आज भी कार्यक्रम में पत्थरबाजी कर बाधा डाली गई। इससे पहले 2018 में भी एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान तार काटे गए थे। जबकि छात्रों के साथ मारपीट भी की गई। यहां तक कि गार्ड के पैरों पर कार भी चढ़ा दी गई। ABVP ने फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन बैडमिंटन कोर्ट में किया। जहां पत्थरबाजी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि जेएनयू में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग से पहले फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए गए।

विज्ञापन

गोधरा कांड पर आधारित है फिल्म 

बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म गुजरात के 2002 गोधरा कांड पर आधारित है। जिसमें ट्रेन में आग लगा दी गई। इस आगजनी में 59 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ही गुजरात में दंगे हुए थे। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धी डोगरा जैसे एक्टर हैं। फिल्म को 15 नवंबर को रिलीज किया गया था।

विज्ञापन

कई राज्यों में टैक्स फ्री 

इसे कई बीजेपी शासित राज्यों ने टैक्स फ्री भी घोषित कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस फिल्म की तारीफ की थी। फिल्म का बजट 50 करोड़ है। हालांकि अब तक इसने 40-45 करोड़ तक का ही बिजनेस किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ