---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi Cold Waves: दिल्ली के ये इलाके शिमला से भी ठंडे, माइनस में पहुंचा पारा

Delhi Cold Waves: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। आज यानी 13 दिसंबर को सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई है। सर्द हवाओं से ठिठुरे दिल्लीवासियों के हाथ-पैर।

Delhi Cold Waves: देश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासतौर पर समूचे उत्तर भारत में सर्दियों का कहर लोगों के हाथ-पैर कंपा रहा है। आज यानी 13 दिसंबर 2024 को दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई है। देर रात से ही शीतलहरों की गति तेज हो गई थी। वहीं, पहाड़ों की बर्फबारी से भी दिल्ली में तापमान गिरा है। दिल्ली के पालम इलाके में कल IMD के अनुसार, -3 डिग्री न्यूनतम तापमान मापा गया था। वहीं, उत्तर भारत के अन्य राज्यों यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी लगातार तापमान गिर रहा है।

आज कैसा रहेगा मौसम

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, मौसम आज साफ रहेगा लेकिन सुबह शीतलहरों का प्रकोप जारी था। फिलहाल, कोहरे को लेकर कोई अनुमान नहीं लगाया गया है। दिन का औसतन तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा, हवा की स्पीड WNW 9.4 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की आशंका है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

शिमला का तापमान

शिमला में आज का तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में आज न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री तक जा सकता है। दिन का तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवा की गति 4.1 km/h के आसपास रहने की आशंका है।

---विज्ञापन---
Delhi Weather

photo credit-ani

पॉल्यूशन में बढ़त

प्रदूषण कुछ दिनों पहले थोड़ा कम हुआ था लेकिन अब फिर AQI का स्तर बढ़ गया है। अगर आज के एक्यूआई की बात करें, तो 221.0 AQI दर्ज किया गया था। हालांकि, 300 से अधिक का प्रदूषण स्तर अधिक खतरनाक होता है, लेकिन इतने AQI में भी आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

शीतलहर का प्रकोप इन राज्यों में भी

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, शीतलहर के लिए अडवाइजरी जारी की गई है। यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 13 से15 दिसंबर तक कोल्ड वेव्स चलने की संभावना है। वहीं, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी आज शीतलहरें चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में भी 13 से 16 दिसंबर के बीच ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में भी आज शीतलहरें चलेंगी।

---विज्ञापन---

दिल्ली के ये इलाका सबसे ठंडा

आयानगर इलाके में -1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, पालम में -3 डिग्री न्यूनतम तापमान है। लोधी रोड में -2 मिनीमम तापमान दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 13, 2024 07:36 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola