केजरीवाल के ख‍िलाफ संदीप दीक्ष‍ित तो अवध ओझा के ख‍िलाफ ये नेता, कांग्रेस ने 21 नामों की घोषणा की

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया है। पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद माना जा रहा था कि कांग्रेस लिस्ट जारी कर देगी।

Congress

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CWC) की बैठक खत्म होने के बाद 21 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। संदीप दीक्षित को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से उतारा गया है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव बादली चुनाव लड़ेंगे। रोहित चौधरी, रागिनी नायक को भी टिकट दिया गया है। वहीं, अनिल चौधरी पटपड़गंज और मुदित अग्रवाल चांदनी चौक से प्रत्याशी होंगे। आम आदमी पार्टी ने पटपड़गंज से अवध ओझा को टिकट दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तेजी से तैयारियों में जुटी थी।

विज्ञापन

गुरुवार रात को कांग्रेस की पहली सूची जारी हुई है। वहीं, रागिनी नायक को वजीरपुर और अभिषेक दत्त को कस्तूरबा नगर से टिकट मिला है। कांग्रेस पार्टी की ओर से अली मेहंदी को मुस्तफाबाद और हारून यूसुफ को बल्लीमारान से मैदान में उतारा गया है। वहीं, अब्दुल रहमान को सीलमपुर से दोबारा टिकट मिला है। वे यहीं से मौजूदा विधायक हैं।

विज्ञापन

पार्टी ने नरेला से अरुणा कुमारी, बुराड़ी से मंगेश त्यागी, आदर्श नगर से शिवांक सिंघल, सुल्तानपुर माजरा (रिजर्व) से जयकिशन, शालिमार बाग से प्रवीण जैन, सदर बाजार से अनिल भारद्वाज पर दांव खेला है। तिलक नगर से पीएस बावा, द्वारका से आदर्श शास्त्री, छतरपुर से राजेंद्र तंवर, आंबेडकर नगर (रिजर्व) से जयप्रकाश, ग्रेटर कैलाश से गर्वित सांघवी और प्रतापगंज से अनिल कुमार को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

आप की दो लिस्ट हो चुकी जारी

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशियों की दो सूची जारी हो चुकी हैं। पहली सूची में पार्टी ने 11 और दूसरी लिस्ट में 20 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। गौरतलब है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने कहा था कि आप बिना गठबंधन दिल्ली में चुनाव लड़ेगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के अनुसार पार्टी की पहली लिस्ट जल्द जारी होगी। जनता दिल्ली में बदलाव लाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ