दिल्ली में कब होंगे विधानसभा चुनाव? इलेक्शन कमीशन की बैठक से सामने आया ये बड़ा अपडेट

Delhi Assembly Elections 2025 Date : दिल्ली में विधानसभा चुनाव कब होंगे? इसे लेकर चुनाव आयोग की बैठक हुई। इस बैठक से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वहीं, राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है।

Election Commission | Bihar SIR | Bihar Election 2025

चुनाव आयोग बिहार SIR के बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करेगा।

विज्ञापन

Delhi Assembly Elections 2025 Date : राजनीतिक दलों को दिल्ली विधानसभा चुनाव का इंतजार है। इसे लेकर पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर ली है। आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस और बीजेपी की ओर से प्रत्याशियों के नामों पर मंथन जारी है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव कब होंगे? इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी तक है। ऐसे में इससे पहले इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को विधानसभा चुनाव कराना होगा। इसे लेकर चुनाव आयोग ने गुरुवार को बैठक की। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग की मीटिंग में अगले साल फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में विधानसभा चुनाव कराने का फैसला लिया गया। 2025 के फरवरी में पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

चुनाव आयोग की हुई बैठक

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस उपायुक्तों और अन्य नोडल अफसरों के साथ मीटिंग की। इस बैठक में वोटर लिस्ट और दिल्ली चुनाव से संबंधित तैयारी की समीक्षा की गई। एक दिन पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और बीजेपी पर वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

आप कर रही नया प्रयोग

आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी नया प्रयोग कर रही है। चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले आप ने पहले 11 और उसके बाद 20 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। अरविंद केजरीवाल ने 70 में से 31 सीटों पर उम्मीदवार दिए हैं। बीजेपी की तरह से आप ने भी कई विधायकों के टिकट काट दिए तो कुछ विधायकों की सीट बदल दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ