Arvind Kejriwal Press Conference: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि बीजेपी पैसे देकर वोट खरीदने की कोशिश कर रही है। बीजेपी के नेता खुलेआम पैसे बांट रहे हैं। मगर दिल्ली की जनता बिकाऊ नहीं है। केजरीवाल के इस बयान से दिल्ली की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
क्या बोले केजरीवाल?
AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, यह साफ हो रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ स्थिर सरकार बनने जा रही है। गाली गलौज पार्टी (बीजेपी) ने हथियार डाल दिए हैं। उनके पास न नैरेटिव है, न सीएम चेहरा है और न ही कोई विजन है।
यह भी पढ़ें- कालकाजी विधानसभा सीट से CM आतिशी ने भरा नामांकन
पैसे से खरीद रहे वोट- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि वो (बीजेपी) बेईमानी पर उतर आए हैं। खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं, लेकिन जो पैसे बांटे गए उससे लोगों में काफी असंतोष है। इनकी पार्टी ने सभी को 10-10 हजार रुपए भेजे। इनके नेताओं को लग रहा है कि वो जीत नहीं रहे हैं तो इस चुनाव में पैसे ही कमा लो। इसलिए उन्होंने 9 हजार खुद रख लिए और जनता को 1-1 हजार रुपए ही दिए। इस बात का जनता में भारी रोष है।
नेताओं ने रख लिए पैसे- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का दावा है कि जहां भी इनके (बीजेपी) नेता जा रहे हैं लोग यही कह रहे हैं कि पहले हमारे पैसे लाओ। इन्होंने सबको पैसे भी नहीं बांटे। जिन इलाकों में इन्होंने पैसे नहीं दिए, वहां रोष है कि हमारा पैसा कहां गया? इनके नेताओं ने पैसे रख लिए। इनकी पार्टी ने कंबल, साड़ी, जूते, जैकेट और चादरें बांटने के लिए भेजे, वो भी एक कॉलोनी में बांटी गई बाकी कॉलोनियों में नहीं दिए गए। जनता अब इनके दफ्तरों में जा रही है।
सोने की चेन बांटने का दावा
केजरीवाल का कहना है कि अब इनकी पार्टी ने सोने की चेन बांटना शुरू किया है। वो भी सबको नहीं दिए गए। इनके नेता सब खा गए। जो इनके दफ्तर पहुंचता है और लड़ता है, उनको सोने की चेन दे देते हैं। वो खुलेआम कहते घूम रहे हैं कि अरे हम तो पैसे फेंक कर दिल्ली की जनता को खरीद लेंगे, दिल्ली वालों के वोट तो हम खरीद लेंगे।
दिल्ली की जनता से की अपील
केजरीवाल ने कहा कि जो यह बांट रहे हैं वो सब ले लो। लड़-झगड़ कर इनके दफ्तरों में जाकर सब ले लो। मगर अपना वोट मत बिकने देना। हर एक वोट बहुत कीमती है। इनका सारा पैसा लुटवा दो, लेकिन इन्हें वोट मत देना। यह दिल्ली के गद्दार हैं और इन्हें अंहकार हो गया है कि यह दिल्ली की जनता को खरीद सकते हैं। इस बार इन्हें दिखा दो कि दिल्ली की जनता बिकाऊ नहीं है। दिल्ली शरीफों का शहर है, इसलिए दिल्ली की जनता इस बार देश के सामने मिसाल पेश करेगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में आचार संहिता का उल्लंघन; CM आतिशी से विवाद का कनेक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर FIR
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
4 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
4 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
8 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
9 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
21 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
22 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
1 day agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines