Amanatullah Khan Missed Arvind Kejriwal Meeting: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी आम आदमी पार्टी के हेड ऑफिस में अपने विधायकों की बैठक बुलाई, लेकिन बैठक में ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान नहीं आए। वे अपने घर पर नहीं हैं और उनका फोन भी बंद आ रह है। इस घटना ने सियासी चर्चा का बाजार गरम कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, विधायक अमानतुल्लाह खान और उनका बेटा अनस अंडरग्राउंड है। विधायक के बेटे अनस अहमद पर नोएडा में सेक्टर-95 स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट करने और उन्हें धमकी देने का आरोप है।
यह भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटियां, 200 यूनिट फ्री बिजली से लेकर 2 करोड़ रोजगार तक के वादे
मारपीट की CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा के अनुसार, नोएडा पुलिस विधायक पिता और पुत्र के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस टीम विधायक को नोटिस देने के लिए उनके घर गई, लेकिन वह नहीं मिले। विधायक खान और उनका बेटा अनस जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनके फोन भी बंद हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अनस तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गया, लेकिन वह पहले उनकी कार में तेल डलवाने के लिए लाइन तोड़कर आगे आ गया। रोकने पर वह कारिंदे से मारपीट करने लगा। मारपीट की CCTV फुटेज पुलिस को मिली है।
यह भी पढ़ें: शमशान घाट ऑफिस, अर्थी पर जाएंगे नामांकन भरने; कौन हैं लोकसभा चुनाव प्रत्याशी Rajan Yadav
विधायक ने पुलिस पर लगाए फंसाने के आरोप
वहीं विधायक खान का कहना है कि उनका बेटा अनस अपने दोस्त के साथ लॉ का एग्जाम देने जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर रुका तो कर्मचारियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट भी की। मेरी छवि खराब करने और पुलिस कार्रवाई में फंसाने के लिए अधूरी CCTV फुटेज दिखाई जा रही है। स्थानीय पुलिस से फोन आने के बाद वह पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उसके मालिक से बात की और मामले को सुलझा भी लिया था। समझौता होन के बावजूद कानूनी पचड़े में फंसने की कोशिश की जा रही है। यह जरूर विरोधियों की साजिश है।
यह भी पढ़ें:‘स्वयंभू नेता चला रहे पार्टी… पहले मुझे धोखा दिया’, 20 दिन बाद सामने आया गुजरात कांग्रेस का लापता उम्मीदवार
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
22 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
23 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines