'स्वयंभू नेता चला रहे पार्टी... पहले मुझे धोखा दिया', 20 दिन बाद सामने आया गुजरात कांग्रेस का लापता उम्मीदवार

Nilesh Kumbhani alleged Congress: 20 दिनों से लापता सूरत से कांग्रेस के उम्मीदवार नीलेश कुंभानी ने कहा कि पार्टी ने पहले धोखा दिया था। वह गुजरात कांग्रेस के नेताओं शक्ति सिंह गोहिल और परेश धनानी के कारण इतने दिनों तक चुप थे।

Nilesh Kumbhani missing surat candidate

Nilesh Kumbhani missing surat candidate

Nilesh Kumbhani alleged Congress: गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार निलेश कुंभानी 20 दिनों बाद सामने आए हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेल पर कई गंभीर आरोप लगाए। कुंभानी ने कहा कि लबले पहले कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया था। चुनाव फार्म में गड़बड़ियों की वजह से उनका नामांकन खारिज हो गया था। जिसके बाद यहां से बीजेपी उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत तय की।

विज्ञापन

नीलेश कुंभानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सबसे पहले उन्हें 2017 में धोखा दिया था। उन्होंने कहा कि वह गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल और पार्टी के राजकोट लोकसभा उम्मीदवार परेश धनानी के कारण इतने दिनों तक चुप थे। बता दें कि कांग्रेस ने नीलेश कुंभानी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

विज्ञापन

विश्वासघात करने का लगाया आरोप

कुंभानी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता मुझ पर विश्वासघात करने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, ये कांग्रेस ही थी जिसने 2017 के विधानसभा चुनावों में मुझे सबसे पहले धोखा दिया। उस समय सूरत की कामरेज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मेरा टिकट आखिरी समय में काट दिया था।

विज्ञापन

सूरत में पांच स्वयंभू नेता चला रहे पार्टी

कुंभानी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को सूरत में पांच स्वयंभू नेता चला रहा हैं और न तो वो काम करते हैं और न ही दूसरों को काम करने देते हैं। मैं ऐसा नहीं करना चाहता था लेकिन मेरे समर्थक, कार्यालय कर्मचारी और कार्यकर्ता न लोगों से परेशान थे। जिसकी वजह ले मुझे ये फैसला लेना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ प्रचार को लेकर भी आपत्ति जताई।

विज्ञापन

सूरत से निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुआ बीजेपी उम्मीदवार

21 अप्रैल को कुंभानी का नामांकन फार्म खारिज हो गया था। उनके तीन प्रस्तावकों ने जिला रिटर्निंग अधिकारी को हलफनामा देकर दावा किया था कि उन्होंने दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसके बाद 22 अप्रैल को बसपा के उम्मीदवार सहित अन्य सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद बीजेपी के मुकेश दलाल को सूरत से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ