दिल्ली के चांदनी चौक में रैली में बोले CM केजरीवाल, कमल का बटन दबाया तो मुझे जेल में जाना होगा

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चांदनी चौक पर आयोजित रैली में जमकर बीजेपी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि उनको जेल भेजकर पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई। लेकिन बीजेपी को सफलता नहीं मिली। इस दौरान केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे इंडी गठबंधन को वोट दें।

Arvind-Kejriwal-Press-Conference

अरविंद केजरीवाल।

विज्ञापन

Chandni Chowk Rally: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में चांदनी चौक पर रैली की। चांदनी चौक लोकसभा सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट जेपी अग्रवाल के समर्थन में उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आपने कमल का बटन दबाया, तो मुझे जेल जाना पड़ेगा। अगर आपने इनका (कांग्रेस) का बटन दबाया, तो जेल नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। बुधवार को सभा से पहले केजरीवाल ने रोड शो भी निकाला। केजरीवाल ने कहा कि आप को खत्म करने की कोशिश हो रही है। पीएम के खिलाफ केजरीवाल ने लोगों को नया नारा दिया। केजरीवाल ने कहा कि जो करे केजरीवाल से प्यार, वो करें मोदी को इनकार।

केजरीवाल का रोड शो चांदनी चौक इलाके से मॉडल टाउन से गुजरा। लोगों के सामने केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी को तोड़ने के लिए काम किया जा रहा है। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि उनको जेल में जाना है या नहीं। ये सब जनता को तय करना है। अगर जनता 25 मई को उनके इंडी गठबंधन के पक्ष में वोटिंग करेगी, तो वे जेल जाने से बच जाएंगे। अगर लोगों ने कमल का बटन दबाया, तो उनको फिर से जेल जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि अगर जनता उनका साथ देगी, तो देश से तानाशाही का माहौल खत्म किया जाएगा। लोकतंत्र की सुरक्षा की जाएगी। बीजेपी के लोगों ने उनको जेल भेजकर पार्टी तोड़ने का काम किया है। लेकिन बजरंग बली की कृपा रही और वे लोग नहीं टूटे। मैंने दिल्ली के लोगों के बच्चों का भविष्य बनाया। उनका आखिर कसूर क्या था? उनको बेवजह जेल भेजा गया। केजरीवाल ने बीजेपी के बारे में कहा कि लोकसभा चुनाव में  उनकी हार तय है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ