'अमेठी-रायबरेली में किसी को नौकरी को...' मेनका गांधी ने बिना नाम लिए गांधी परिवार पर कसा तंज

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी ने बिना नाम लिए गांधी परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने चुनावी भाषण में अमेठी और रायबरेली सीट का जिक्र किया है। इतना ही नहीं, मेनका ने लोगों से चुनाव में खुलकर वोटिंग की भी अपील की।

maneka gandhi

जनसभा को संबोधित करतीं मेनका गांधी।

(मंजुल निगम, सुल्तानपुर)

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी ने पहली बार गांधी परिवार के गढ़ को लेकर उन पर तंज कसा है। बिना नाम लिए उन्होंने अमेठी-रायबरेली सीट का जिक्र किया। मेनका ने कहा कि जहां भी इंडस्ट्राइजेशन हुआ है, किसी युवक को नौकरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ लगता है एक इंसान को नौकरी देने में। मेनका गांधी ने कहा कि ज्यादातर हम लोगों के क्षेत्र में क्या नौकरियां आती हैं। सिर्फ वॉचमेन, गॉर्ड, माली की नौकरियां आती हैं। आप उस काबिल नहीं हो। आप उससे बहुत बड़े हो। मैं चाहती हूं कि यहां पर ट्रेनिंग सेंटर्स खोले जाएं।

विज्ञापन

सुल्तानपुर के लिए मुझे ताकत की जरूरत

मेनका ने कहा कि हमें ताकत चाहिए कि सुल्तानपुर के लिए मैं कुछ करूं। सिर उठाकर चीजें लाऊं। उन्होंने मंच से कहा कि हमने युवाओं के लिए कम ही काम किया है। मैं चाहती हूं कि यहां पर आईटीआई के अलावा ऐसे सेंटर्स खोले जाएं कि नौजवानों को शक्तिशाली बनाया जाए। मेनका गांधी ने मतदान को लेकर कहा कि हमें 65 प्रतिशत पोलिंग करने की जरूरत है। सुल्तानपुर में 19 लाख वोटर हैं। इस हिसाब से 12 लाख लोगों को वोटिंग करने की जरूरत है। हमारा प्रतिद्वंद्वी हाथ पैर नहीं हिला सकता। लेकिन उनको सिर्फ जातिवाद फैलाने के लिए ही टिकट दिया गया है। ये भ्रम है कि उनकी जाति से उनको दो से ढाई-तीन लाख वोट मिल जाएंगे। पीएम मोदी की पार्टी इस बार 400 सीटें हासिल करेगी। सुल्तानपुर उन 400 सीटों में से एक होगी।

विज्ञापन

मेनका गांधी ने कहा कि जब मैं पीलीभीत थी, तो वहां दो दफा सबसे ज्यादा वोटों से जीत पूरे हिंदुस्तान में उनके नाम दर्ज की गई थी। उसके बाद मैं सिर उठाकर आपके लिए बेहतर मांग कर सकती थी। वहां 15 साल से रेलवे लाइन नहीं थी। हम एक दफा सबसे ज्यादा वोटों से जीते, तो रेल की लाइनें आ गईं। ट्रेनें आ गईं। यहां भी चाहते हैं कि विकास कार्य हों। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वोटों से जीताने की अपील की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ