नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को राज्यसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम 267 के तहत कार्य स्थगन का नोटिस दिया। साथ ही चीन में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस मामलों और भारत पर इसके प्रभाव पर चर्चा की मांग की। उन्होंने एशियाई देशों के माध्यम से चीन से भारत के लिए कनेक्टिंग उड़ानों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और प्रभावित देशों के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य क्वारंटाइन की व्यवस्था की मांग की।
और पढ़िए – पति की मौत के बाद भी नहीं मानी हार… प्रियंका शर्मा ऐसे बनी यूपी की पहली सरकारी बस ड्राइवर
दस लाख से अधिक लोगों की मौत का कारण
लिखित नोटिस में राघव चड्ढा ने कहा कि चीन में ओमिक्रॉन के एक वैरिएंट और घातक कोरोना वायरस में खतरनाक वृद्धि देखी जा रही है। यह दस लाख से अधिक लोगों की मौत का कारण बना है। महामारी विज्ञानियों ने आने वाले महीनों के दौरान देश में वायरस की कम से कम तीन लहरों का अनुमान लगाया है। राघव चड्ढा ने कहा कि वायरस ने पहले ही चीन में कहर बरपाया है, जिससे उसकी स्वास्थ्य प्रणाली अस्त-व्यस्त हो गई है। रिपोर्ट बताती है कि अस्पतालों में बेड नहीं हैं। दवाएं स्टॉक से बाहर चल रही है और शवगृहों में जगह नहीं है। महामारी से हुई तबाही के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं जो लोगों को चिंतित कर रहे हैं।
महामारी के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज किया
विनाशकारी दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 की स्थिति से निपटने में कुप्रबंधन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 2020 की शुरुआत और अंत में महामारी के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज किया जिसके कारण वायरस पूरे देश में अनियंत्रित फैल गया। ‘आप’ सांसद ने कहा कि नए वैरिएंट पर नज़र रखने में लापरवाही और चेतावनी के संकेतों की अनदेखी ने हमारे देश को दूसरी लहर में डुबो दिया जिससे हमारी स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह से चरमरा गई और लाखों से अधिक भारतीयों की मौत हो गई।
और पढ़िए – हिसार में बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से दबकर 3 की मौत
दुनिया हाई अलर्ट पर
चड्ढा ने चीन को प्रभावित करने वाले इस नए वैरिएंट के चार मामलों का भारत में पता चलने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया हाई अलर्ट पर है। एक राष्ट्र के रूप में, हम न तो शालीनता बरत सकते हैं और न ही केवल आश्वस्त करने वाली सुर्खियों से बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं। उन्होंने चीन से आने वाली उड़ानों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की और कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। हांलांकि हमें मजबूत उपायों की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महामारी का प्रबंधन संघ और सभी राज्य सरकारों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए नए संस्करण से आने वाले खतरे और इससे निपटने के लिए सरकार की तैयारी पर संसद में चर्चा की अत्यधिक आवश्यकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
2 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
10 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines